Homeझारखंडजमशेदपुर में प्लाईवुड दुकान से 5 लाख की चोरी, शीशा तोड़कर घुसे...

जमशेदपुर में प्लाईवुड दुकान से 5 लाख की चोरी, शीशा तोड़कर घुसे चोर, नकदी-लैपटॉप ले उड़े

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मलिक प्लाईवुड एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम के शोरूम का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के सामान और नकद पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह जब दुकान के मालिक सुमित मलिक वहां पहुंचे, तो बिखरा हुआ सामान और टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की।

- Advertisement -

शीशा तोड़कर घुसा, फिर सीसीटीवी मोड़ा

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल करने पर पूरी वारदात की सच्चाई सामने आई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि रात के करीब 1:20 बजे एक चोर दुकान के ऊपरी हिस्से से अंदर घुसा। उसने सबसे पहले ग्रिल में लगा तार काटा और कांच तोड़कर दफ्तर के अंदर एंट्री ली। अंदर पहुंचते ही उसने फाइलों वाले रैक को काटा और कई कागजात खंगाले। अपनी पहचान छिपाने के लिए शातिर अपराधी ने दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद करने और उनका मुंह दूसरी तरफ घुमाने की भी नाकाम कोशिश की।

- Advertisement -

दो चोर, एक स्कूटी और चंद मिनट में सफाचट

चोर दुकान से एक लाख रुपये से ज्यादा का कैश, एक लैपटॉप, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और दीपावली के मौके पर जमा किए गए चांदी के सिक्कों के साथ एक ग्राम सोने का सिक्का भी बटोर ले गए। इसके अलावा कंपनी की कई जरूरी फाइलें और दस्तावेज भी गायब मिले हैं। सीसीटीवी में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक आरोपी हेलमेट पहनकर दुकान के अंदर दाखिल हुआ था, जबकि उसका दूसरा साथी बाहर स्कूटी चालू रखकर पहरेदारी कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों स्कूटी पर सवार होकर रफूचक्कर हो गए। फिलहाल पुलिस फुटेज की मदद से चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...