Homeझारखंडरामगढ़ में घर के आंगन में गिरा 11 हजार वोल्ट का तार,...

रामगढ़ में घर के आंगन में गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, खेल रहे बच्चों में मची चीख-पुकार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ramgarh: रामगढ़ जिले के भदवा बैंकर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर एक घर के आंगन में जा गिरा। बताया जा रहा है कि जिस समय तार गिरा, उस वक्त आंगन में करीब 8 से 10 बच्चे खेल रहे थे।

- Advertisement -

तार गिरते ही मची चीख-पुकार

हाईटेंशन तार के अचानक गिरने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए और बच्चों को सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों के मुताबिक घटना में कुछ बच्चों को चोटें भी आई हैं। हालांकि, किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है।

- Advertisement -

आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन

ग्रामीणों का कहना है कि 11 हजार वोल्ट की यह हाईटेंशन लाइन आबादी के बीच से गुजर रही है। इसे हटाने की मांग स्थानीय लोग पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

ग्रामीण बोले, समय रहते नहीं जागा विभाग तो हो सकता है बड़ा हादसा

ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन जिस तरह घरों और आबादी के बीच से गुजर रही है, उससे हमेशा खतरा बना रहता है। उनका आरोप है कि कई बार मांग उठाने के बावजूद लाइन को आबादी से बाहर करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि हाईटेंशन लाइन को जल्द आबादी से हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...