Homeझारखंडजमशेदपुर में 390 लीटर चुलाई शराब और 21 हजार किलो जावा महुआ...

जमशेदपुर में 390 लीटर चुलाई शराब और 21 हजार किलो जावा महुआ जब्त

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur: जमशेदपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण पर नकेल कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। उपायुक्त (DC) राजीव रंजन के सख्त निर्देशों के बाद उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब और जावा महुआ जब्त करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

एमजीएम और बिरसानगर क्षेत्र में हुई छापेमारी

उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के बाराबंकी और बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हुरलुंग, नूतनडीह, जेम्को और मणिफीट इलाकों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में लगभग 390 लीटर अवैध चुलाई शराब और 21,000 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

- Advertisement -

4 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार तस्करों पर केस दर्ज

इस पूरे अभियान के दौरान पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के धंधे में शामिल चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। वहीं, छापेमारी के दौरान भागने में सफल रहे चार अन्य आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को पूरी तरह रोकने के लिए उत्पाद विभाग लगातार मॉनिटरिंग और गश्ती जारी रखे।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...