
Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन परिसर से 4 साल के बच्चे के अपहरण के मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर की सुबह रेलवे स्टेशन परिसर से बच्चे का अपहरण हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी।

धनबाद और साहिबगंज में छापेमारी
पुलिस ने 26 सितंबर की रात सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान धनबाद रेलवे स्टेशन के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि साहिबगंज के तीनपहाड़ इलाके से चार आरोपियों को पकड़ा गया।
बच्चे को सकुशल किया गया बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपहृत बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया। रांची पुलिस को इस कार्रवाई में धनबाद और साहिबगंज पुलिस का सहयोग मिला।


