Homeझारखंडरांची में 29 अक्टूबर से महिला T-20 क्रिकेट लीग का होगा आगाज,...

रांची में 29 अक्टूबर से महिला T-20 क्रिकेट लीग का होगा आगाज, RDCA ने शुरू की तैयारी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची की उभरती महिला क्रिकेटरों को अपनी खेल प्रतिभा और हुनर दिखाने के लिए एक शानदार मंच मिलने जा रहा है। रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) की ओर से आगामी 29 अक्टूबर से महिला T-20 क्रिकेट लीग की शुरुआत की जा रही है। सत्र 2026-27 के इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट को लेकर खेल प्रेमियों और स्थानीय खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

- Advertisement -

25 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका

टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी टीमों को 25 अक्टूबर तक अपना अनिवार्य रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

- Advertisement -

जेएससीए स्टेडियम कार्यालय से मिलेंगे फॉर्म

आरडीसीए के कार्यकारी सचिव शंभु सिन्हा ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक टीमें धुर्वा स्थित JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में बने संघ कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। फॉर्म वितरण के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी टीमों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही फॉर्म जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

ताज़ा ख़बरें...

हजारीबाग DC ने बरही प्रखंड में पूजा पंडालों और रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण

Hazaribagh news: दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल में...

ओडिशा का गौ-तस्कर सिमडेगा पुलिस के हत्थे चढ़ा, लंबे समय से चल रहा था फरार

Simdega news: सिमडेगा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

लोहरदगा में पूजा पंडालों की सुरक्षा परखने ग्राउंड पर उतरे DC और SP

Lohardaga news: दुर्गा पूजा 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...

ये भी पढ़ें...