Homeभारतराजस्थान में 9 साल के भोमाराम के साथ आखिर क्या हुआ? रेस्क्यू...

राजस्थान में 9 साल के भोमाराम के साथ आखिर क्या हुआ? रेस्क्यू के बाद सामने आई दुखद खबर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Rajasthan: राजस्थान के फलोदी जिले में बोरवेल में गिरे 9 साल के भोमाराम को बचाने की कोशिशें आखिरकार नाकाम हो गईं. करीब 39 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शनिवार तड़के उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बच्चे को तुरंत लोहावट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस खबर के बाद परिवार और गांव में मातम छा गया.

- Advertisement -

फलोदी में बोरवेल में गिरे 9 साल के भोमाराम को 20 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा  सका

- Advertisement -

15 अक्टूबर को बोरवेल में गिरा था बच्चा

यह हादसा फलोदी जिले की ग्राम पंचायत नौसर के अंतर्गत पूनिया की ढाणी में हुआ था. 15 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे भोमाराम खेत में बने बोरवेल में गिर गया. बताया गया कि बोरवेल करीब 1,050 फीट गहरा था और बच्चा लगभग 640 फीट की गहराई पर फंसा हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के साथ NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया.

राजस्थान के बोरवेल में फंसे बच्चे की कई दिनों तक चले बचाव अभियान के बाद मौत  हो गई - द हिंदू

रास्ते में फंसे पत्थर ने बढ़ाई मुश्किल

रेस्क्यू टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती बच्चे से करीब 30 फीट ऊपर फंसा एक भारी पत्थर था. इसके कारण बचाव अभियान में लगातार बाधाएं आ रही थीं. काफी कोशिशों के बाद भी जब सफलता नहीं मिली, तो देसी जुगाड़ के विशेषज्ञ माधाराम सुथार और उनकी टीम ने मोर्चा संभाला. टीम ने लोहे की सरियों से विशेष जाल तैयार किया और मेहनत के बाद पत्थर को बाहर निकाला.

इसके बाद बचाव अभियान फिर तेज किया गया. शनिवार तड़के 3:35 बजे भोमाराम को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

Dausa borewell rescue Operation underway 5 year old boy NDRF team | दौसा  में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने की कोशिश जारी, 110 फीट गड्ढा खोद चुकी है  NDRF की टीम

मासूम की मौत से गांव में शोक

भोमाराम के सुरक्षित बाहर आने की उम्मीद लगाए बैठे परिजनों को उसकी मौत की खबर ने तोड़ दिया. शव देखते ही परिवार के लोग बिलख पड़े.

यह हादसा खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाले खतरों की ओर फिर ध्यान दिलाता है. ऐसे हादसों को रोकने के लिए खुले बोरवेल को सुरक्षित तरीके से बंद करना और सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है.

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...