Homeझारखंडचतरा स्टेडियम में दो डिफेंस एकेडमी के ट्रेनर भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे

चतरा स्टेडियम में दो डिफेंस एकेडमी के ट्रेनर भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chatra: सोशल मीडिया पर शुरू हुई जुबानी जंग कब असल मारपीट में बदल जाए, कहा नहीं जा सकता. ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में देखने को मिला. यहां दो अलग-अलग डिफेंस एकेडमी के ट्रेनर्स इंस्टाग्राम और फेसबुक रील्स पर एक-दूसरे पर कमेंटबाजी कर रहे थे. यह ऑनलाइन बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष ग्राउंड में ही आमने-सामने आ गए और जमकर हाथापाई शुरू हो गई.

- Advertisement -

स्टेडियम में मची अफरा-तफरी

योद्धा डिफेंस एकेडमी और एमएस डिफेंस एकेडमी के कोच के बीच शुरू हुई यह झड़प इतनी तेज थी कि स्टेडियम में अभ्यास कर रहे युवाओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. देखते ही देखते हालात बेकाबू होने लगे, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को दखल देना पड़ा. पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को संभाला.

- Advertisement -

Image

खेल पदाधिकारी की सख्त चेतावनी

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने इस अनुशासनहीनता पर कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने साफ कहा कि सोशल मीडिया की आपसी रंजिश को खेल के मैदान में लाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. खेल परिसर की गरिमा बनाए रखने के लिए अब सख्त नियम लागू किए जाएंगे और इस तरह का माहौल खराब करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

ताज़ा ख़बरें...

फर्जी क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 9 साइबर आरोपी गिरफ्तार

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में साइबर पुलिस ने फर्जी क्रेडिट कार्ड प्रोटेक्शन प्लान...

Anant Singh Road Show: अनंत सिंह के रोड शो में उमड़ी भीड़, एक दर्जन बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा

बाढ़, बिहार: मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह ने स्नातक एमएलसी चुनाव में जन...

पत्नी ज्योति सिंह के केस में फिर कोर्ट नहीं पहुंचे पवन सिंह, ज्योति बोली – ‘कोर्ट को मजाक बनाकर...

बलिया: भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता पवन सिंह पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े तलाक...

पूर्णिया का अनोखा शक्तिपीठ, जहां मूर्ति नहीं दो पिंडों की होती है पूजा; मां सती के हृदय से जुड़ी...

पूर्णिया: नवरात्र के दौरान देशभर में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की...

ये भी पढ़ें...