Homeझारखंडसिर पर टोपी, लबों पर राष्ट्रगान!, रांची के हज हाउस में एक...

सिर पर टोपी, लबों पर राष्ट्रगान!, रांची के हज हाउस में एक सुर में गाई गई ‘जन गण मन’ की धुन, सर सैयद डे पर रूस से पहुंचे मेहमान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Digital Desk: अक्सर सोशल मीडिया और सियासी मंचों से देशभक्ति के सर्टिफिकेट बांटने वालों को 17 अक्टूबर की शाम राजधानी रांची के कडरू स्थित हज हाउस का यह नजारा जरूर देखना चाहिए था। हॉल खचाखच भरा था, माहौल में तालीम और तहजीब की खुशबू थी, और जैसे ही ‘जन गण मन अधिनायक जय हे…’ की धुन बजी, तो हॉल में बैठा एक-एक शख्स अपने मुल्क के सम्मान में पूरी शिद्दत और अदब के साथ उठ खड़ा हुआ।

- Advertisement -

सिर पर टोपी, चेहरे पर संजीदगी और लबों पर राष्ट्रगान के एक-एक बोल… हज हाउस के इस मंजर ने बिना एक भी लफ्ज कहे यह साफ पैगाम दे दिया कि इस मुल्क की मिट्टी और इसके परचम से मोहब्बत किसी की जागीर नहीं है। मौका था अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) एलुमनाई एसोसिएशन, झारखंड चैप्टर की ओर से आयोजित 209वें ‘सर सैयद डे’ का, जहां वतनपरस्ती और आधुनिक शिक्षा का एक बेहद खूबसूरत संगम देखने को मिला।

- Advertisement -

हज हाउस में शान से गाया गया राष्ट्रगान, पेश की भाईचारे की मिसाल

कार्यक्रम की सबसे दिल छू लेने वाली तस्वीर तब सामने आई जब जलसे की औपचारिक शुरुआत में मौजूद तमाम लोगों ने एक सुर में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया। आमतौर पर मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल उठाने वालों को इस तस्वीर ने आइना दिखा दिया। कार्यक्रम में शामिल युवाओं, बुजुर्गों और बुद्धजीवियों ने खड़े होकर देश के तराने को गाया और यह साबित किया कि सर सैयद अहमद खान का पैगाम सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं था, बल्कि वह मुल्क के प्रति वफादारी और मोहब्बत की सबसे मजबूत बुनियाद भी रखता है। हॉल में मौजूद लोगों का यह जज्बा देख हर कोई भावुक और मुतमइन नजर आया।

209वां सर सैयद डे, तालीम को बताया तरक्की का सबसे बड़ा जरिया

कडरू स्थित हज हाउस में यह जलसा अदीब, समाज सुधारक और शिक्षाविद सर सैयद अहमद खान की 209वीं पैदाइश के मौके पर सजाया गया था। जलसे में जुटे लोगों ने सर सैयद के उन ऐतिहासिक कदमों को याद किया, जिन्होंने एक दौर में बंदिशों और रूढ़िवादिता को तोड़कर आधुनिक शिक्षा की लौ जलाई थी। वक्ताओं ने दो टूक कहा कि अगर कौम और समाज को तरक्की की राह पर आगे ले जाना है, तो मजहबी तालीम के साथ-साथ साइंटिफिक सोच, अंग्रेजी और मेडिकल-इंजीनियरिंग जैसी मॉडर्न एजुकेशन को अपनाना ही होगा।

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बोले- AMU देश की शान, झारखंड में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में समां बांध दिया। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को हिंदुस्तान की शान करार देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक इदारे ने देश को अनगिनत वैज्ञानिक, डॉक्टर, सिविल सर्वेंट और रहनुमा दिए हैं। यहां से हर साल करीब 40 हजार छात्र तालीम मुकम्मल कर देश-दुनिया के बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

मंत्री इरफान अंसारी ने एक बड़ा सियासी और सामाजिक ऐलान करते हुए कहा कि आजादी के बाद देश में एएमयू जैसी यूनिवर्सिटी सिर्फ एक ही है। उन्होंने वादा किया कि वे राज्य सरकार की तरफ से पूरी पहल करेंगे ताकि झारखंड में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना जल्द से जल्द कराई जा सके। उनके इस ऐलान के साथ ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

रूस से पहुंचे डॉ. अशरफ, डॉ. इमरान अंसारी ने भरी तालीम की हुंकार

इस जलसे को खास बनाया दूर-दराज से पहुंचे मेहमानों ने। रूस (रशिया) से खास तौर पर पहुंचे डॉ. अशरफ और जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. इमरान अंसारी ने महफिल में नई ऊर्जा भर दी। उन्होंने युवाओं से मुखातिब होते हुए कहा कि आज के दौर में शिक्षा ही वह हथियार है, जिससे हर नाइंसाफी और पिछड़ेपन को हराया जा सकता है। उन्होंने समाज को अपने बच्चों, खासकर बेटियों की उच्च शिक्षा पर खुलकर खर्च करने और उन्हें मुख्यधारा में आगे लाने की पुरजोर वकालत की।

कार्यक्रम की सदारत (अध्यक्षता) विरासत हुसैन खान ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम की बागडोर और शानदार मंच संचालन आमिर अनस, तबरेज अजीज और इब्रारुल होदा ने मिलकर संभाली। कडरू हज हाउस में आयोजित यह शाम न सिर्फ सर सैयद की सोच को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का जरिया बनी, बल्कि राष्ट्रगान के साथ वतन की मिट्टी के कर्ज को निभाने का खुला ऐलान भी साबित हुई।

ताज़ा ख़बरें...

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाई तो खैर नहीं!, बोकारो पुलिस ने जनता से की खास अपील

Bokaro: बोकारो में दुर्गा पूजा और मेले का खुमार अब परवान चढ़ चुका है।...

नेमरा पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, दिवंगत रूपी सोरेन के संस्कार भोज में हुए शामिल

Santosh Gangwar: झारखंड के राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ...

दुर्गा पूजा में मस्ती के साथ सेफ्टी भी है जरूरी!, साहिबगंज पुलिस ने जारी किया यह खास अलर्ट

Sahibganj News: साहिबगंज में दुर्गा पूजा और मेले का खुमार अब परवान चढ़ चुका...

300 ऑप्टिकल साइट्स खरीद में सिंगल टेंडर पर बवाल, आलोक दूबे बोले- ‘देश की सुरक्षा कोई चुनावी नारा नहीं’

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भारत डायनेमिक्स लिमिटेड...

ये भी पढ़ें...

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाई तो खैर नहीं!, बोकारो पुलिस ने जनता से की खास अपील

Bokaro: बोकारो में दुर्गा पूजा और मेले का खुमार अब परवान चढ़ चुका है।...

नेमरा पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, दिवंगत रूपी सोरेन के संस्कार भोज में हुए शामिल

Santosh Gangwar: झारखंड के राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ...

दुर्गा पूजा में मस्ती के साथ सेफ्टी भी है जरूरी!, साहिबगंज पुलिस ने जारी किया यह खास अलर्ट

Sahibganj News: साहिबगंज में दुर्गा पूजा और मेले का खुमार अब परवान चढ़ चुका...