Homeखेलअफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक का पुराना अंदाज लौटा, 6000 T20 रन पूरे...

अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक का पुराना अंदाज लौटा, 6000 T20 रन पूरे कर रचा बड़ा रिकॉर्ड

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

India vs Afghanistan: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया।

- Advertisement -

अफगानिस्तान ने भारत के सामने 157 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने सिर्फ 13.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 82 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई।

- Advertisement -

अभिषेक का पुराना अंदाज फिर दिखा

पिछली कुछ टी20 सीरीज में फॉर्म को लेकर जूझते नजर आए अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में अपने पुराने आक्रामक अंदाज की झलक दिखा दी। उन्होंने शुरुआत से ही अफगान गेंदबाजों पर दबाव बनाया और तेजी से रन बटोरे।

अभिषेक की पारी की बदौलत भारत ने लक्ष्य का पीछा बेहद आसानी से कर लिया। इसी पारी के दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 6000 रन भी पूरे कर लिए।

3420 गेंदों में 6000 रन, भारतीयों में सबसे तेज

अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक को टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 5 रन की जरूरत थी। उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल कर ली।

इसके साथ ही अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 6000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह आंकड़ा 3420 गेंदों में हासिल किया है।

दुनिया भर के खिलाड़ियों की बात करें तो इस मामले में उनसे आगे सिर्फ न्यूजीलैंड के फिन एलन हैं, जिन्होंने 3386 गेंदों में 6000 टी20 रन पूरे किए थे। अभिषेक इस रिकॉर्ड में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

6000 T20 रन सबसे कम गेंदों में

फिन एलन- 3386 गेंद
अभिषेक शर्मा- 3420 गेंद
आंद्रे रसेल- 3550 गेंद
टिम डेविड- 3681 गेंद
विल जैक्स- 3857 गेंद
फिल सॉल्ट- 3857 गेंद

पहले ओवर में छक्कों के मामले में रोहित की बराबरी

अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 6000 रन का रिकॉर्ड ही नहीं बनाया, बल्कि पहले ओवर में छक्के लगाने के मामले में भी खास उपलब्धि हासिल की।

अफगानिस्तान के खिलाफ पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाते ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में पहले ओवर के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। अब अभिषेक और रोहित दोनों के नाम पहले ओवर में 12-12 छक्के हैं।

अभिषेक की इस शानदार पारी ने लंबे समय बाद उनके पुराने आक्रामक अंदाज की वापसी का संकेत दिया है और भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...