Homeझारखंडसैलरी के 11 हजार रुपये के लिए दोस्त बने कातिल, आदित्यपुर पुलिस...

सैलरी के 11 हजार रुपये के लिए दोस्त बने कातिल, आदित्यपुर पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया केस

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur : जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मिले अज्ञात शव के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस तफ्तीश में चौंकाने वाला सच सामने आया है कि इस हत्याकांड को किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि मृतक के ही जिगरी दोस्तों ने शराब पार्टी के दौरान सैलरी के पैसों के लालच में अंजाम दिया था। SP मनोज स्वर्गीयारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 13 अक्टूबर 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र कैंपस से बरामद शव की पहचान शांतिनगर निवासी रंथू महतो के रूप में की गई थी। मृतक की पत्नी दुखनी महतो के बयान के आधार पर हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

- Advertisement -

एक ही कंपनी में करते थे काम, शराब पार्टी के दौरान हुआ खूनी विवाद

जांच में यह बात सामने आई कि मृतक रंथू महतो और तीनों आरोपी आदित्यपुर की एक ही निजी कंपनी में साथ काम करते थे। वारदात वाले दिन सभी कर्मचारियों को वेतन मिला था। चारों दोस्त शाम को एक साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे, तभी सैलरी के पैसों के बंटवारे और लेन-देन को लेकर आपस में कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। आरोपियों को लगा कि रंथू महतो होश में आने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवा सकता है। इसी डर से तीनों ने मिलकर रंथू को बुरी तरह पीटा और जब वह अधमरा हो गया तो उसे खींचकर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में ले गए। वहां आरोपियों ने रंथू की ही शर्ट से उसका गला घोंटकर उसे हमेशा के लिए खामोश कर दिया और उसकी जेब में रखे सैलरी के 11,000 रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

- Advertisement -

SIT ने तीनों आरोपियों को दबोचा, लूटी गई नकदी और हत्या में प्रयुक्त शर्ट बरामद

वारदात की गंभीरता को देखते हुए गठित SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शांतिनगर निवासी शंकर सरदार (30 वर्ष), रवि महतो (32 वर्ष) और भीम महतो (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक से लूटे गए पूरे 11 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी शर्ट बरामद कर ली है। SP ने समय रहते मामले का सफल उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाई, जिसमें सरायकेला SDPO अनुभव भारद्वाज और आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सहित कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...