Homeझारखंडजमशेदपुर में सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 17 दुकानें कराई...

जमशेदपुर में सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 17 दुकानें कराई गईं अतिक्रमण मुक्त

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur: जमशेदपुर में सरकारी और कंपनी की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई काफी तेज कर दी है। मंगलवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित स्टार टॉकीज के पास और आशीर्वाद होटल के पीछे प्रशासन की टीम ने बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 17 दुकानों को हटाकर पूरी जगह को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

- Advertisement -

दंडाधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई

अनुमंडल प्रशासन के स्पष्ट निर्देश पर दंडाधिकारी, राजस्व अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि टाटा स्टील की ओर से इस जमीन पर किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन को लिखित आवेदन दिया गया था। इसके बाद संबंधित अतिक्रमण मामले में पारित कानूनी आदेश के आधार पर ही यह कदम उठाया गया है।

- Advertisement -

नोटीस देने के बाद भी नहीं खाली की जमीन

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, कब्जेदारों को पहले ही विधिवत नोटिस जारी कर तय समय के अंदर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद निर्धारित समय सीमा के भीतर दुकानदारों ने अवैध कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद मंगलवार को प्रशासन की टीम खुद मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से लगभग 17 दुकानों और अन्य अस्थायी निर्माणों को जमींदोज कर दिया।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...