Homeझारखंडशून्य से खड़ी की है AJSU पार्टी, नेताओं के आने-जाने से नहीं...

शून्य से खड़ी की है AJSU पार्टी, नेताओं के आने-जाने से नहीं पड़ता फर्क: सुदेश महतो

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Sudesh Mahto: आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने हाल के दिनों में पार्टी छोड़कर दूसरे राजनीतिक दलों में शामिल होने वाले नेताओं पर इशारों-इशारों में तीखा निशाना साधा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कुछ लोग सिर्फ अपने व्यक्तिगत स्वार्थ की पूर्ति न होने पर पार्टी छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से आजसू पार्टी बिल्कुल भी विचलित होने वाली नहीं है, क्योंकि इस पार्टी को उन्होंने और कार्यकर्ताओं ने खून-पसीने से शून्य से खड़ा किया है।

- Advertisement -

बारी-कोऑपरेटिव में आयोजित हुआ मिलन समारोह

दरअसल बोकारो जिले के बारी-कोऑपरेटिव में आजसू पार्टी की ओर से एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग राजनीतिक दलों को छोड़कर बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी का दामन थामा। सुदेश महतो ने सभी नए युवाओं का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

- Advertisement -

संघर्ष के दम पर बनी है आजसू: सुदेश महतो

समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि जिस कड़े संघर्ष के साथ आजसू पार्टी का निर्माण हुआ है और पार्टी आज जिस बुलंदी पर पहुंची है, उस ऊंचाई को कोई भी छू नहीं सकता। उन्होंने दलबदल पर तंज कसते हुए कहा कि सार्वजनिक राजनीति में लोग विधायक और सांसद बनने की लालसा में आते-जाते रहते हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है जो लगभग सभी राजनीतिक दलों में होती है। उन्होंने युवाओं से मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में आगे आकर राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

भाजपा में जाने की चर्चाओं पर दी प्रतिक्रिया

वहीं आजसू पार्टी के छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की बाजार में चल रही तमाम चर्चाओं और सवालों पर सुदेश महतो ने सधा हुआ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब यह बात आधिकारिक रूप से सामने आएगी, तब इसका सही और सटीक जवाब भी दिया जाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...