
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘एक कचौड़ी-दो समोसा, बीजेपी पर नहीं भरोसा’ वाले बयान पर अब भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। बीजेपी उत्तराखंड ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ इडली-डोसा का जिक्र करते हुए नया नारा शेयर किया है।

अखिलेश ने दिया था ‘कचौड़ी-समोसा’ वाला नारा
अखिलेश यादव ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, बीजेपी पर नहीं भरोसा।’उनका यह बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया था।

सपा प्रमुख ने यह नारा युवाओं के बीच हालिया विरोध-प्रदर्शनों में सुनाई दे रहे नारों की तर्ज पर बीजेपी पर तंज कसते हुए दिया था।
BJP उत्तराखंड ने इडली-डोसा से दिया जवाब
अब बीजेपी उत्तराखंड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अखिलेश यादव के नारे का जवाब दिया है। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ लिखा, ‘दो इडली, एक डोसा- स्वाद भी खास, मोदी पर देश का भरोसा!’
https://x.com/BJP4UK/status/2106984888998211743
बीजेपी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। यूजर्स इस सियासी नोकझोंक को अपने-अपने अंदाज में देख रहे हैं।‘कचौड़ी-समोसा’ से शुरू हुई यह जुबानी जंग अब ‘इडली-डोसा’ तक पहुंच गई है। राजनीतिक दलों के बीच सोशल मीडिया पर नारों और मीम्स के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साधने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।


