Homeझारखंडशहीद अलबर्ट एक्का के बेटे को वापस मिला ट्रैक्टर, मंत्री शिल्पी नेहा...

शहीद अलबर्ट एक्का के बेटे को वापस मिला ट्रैक्टर, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने एजेंसी पर बिठाई जांच

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jharkhand News: परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद लांस नायक अलबर्ट एक्का के परिवार के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले मामले पर झारखंड सरकार ने त्वरित और कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि कार्य के लिए शहीद के सुपुत्र भिन्सेंट एक्का को दिए गए ट्रैक्टर को एजेंसी द्वारा वापस खींचे जाने की खबर जैसे ही अखबारों में सामने आई, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की तुरंत एक्शन मोड में आ गईं। मंत्री ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए शनिवार को भिन्सेंट एक्का को अपने पास बुलाकर ससम्मान ट्रैक्टर की चाबी दोबारा उनके हाथों में सौंप दी।

- Advertisement -

एजेंसी की मनमानी पर फूटा गुस्सा, शोकॉज नोटिस जारी करने का आदेश

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही कृषि विभाग के वरीय अधिकारियों और ट्रैक्टर आपूर्ति से जुड़ी संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों को तलब कर जमकर फटकार लगाई। मंत्री ने दो टूक कहा कि विभाग को बिना किसी पूर्व सूचना या समुचित प्रक्रिया से अवगत कराए बिना एजेंसी द्वारा शहीद परिवार से ट्रैक्टर वापस ले जाना घोर अनुशासनहीनता और अनुचित कृत्य है। उन्होंने मौके पर ही संबंधित एजेंसी के खिलाफ शोकॉज (कारण बताओ) नोटिस जारी करने का कड़ा निर्देश जारी किया और पूरी घटना पर विस्तृत जवाब मांगा।

- Advertisement -

अधिकारियों के रवैये पर भिन्सेंट एक्का ने जताई नाराजगी

ट्रैक्टर की चाबी हासिल करने के दौरान भिन्सेंट एक्का ने कुछ विभागीय अधिकारियों और एजेंसी कर्मियों के अमर्यादित व्यवहार को लेकर मंत्री के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई और न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उनकी व्यथा को बेहद गंभीरता से सुना और मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शहीद परिवारों से जुड़े किसी भी मसले पर संवेदनशीलता, सम्मान और मानवीय दृष्टिकोण के साथ ही निर्धारित प्रक्रिया का पालन होना चाहिए, किसी भी प्रकार की लापरवाही या रूखा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

‘अलबर्ट एक्का पूरे देश का गौरव, शहीदों का सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता’

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता शहीद लांस नायक अलबर्ट एक्का केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि समूचे राष्ट्र के स्वाभिमान और गौरव के प्रतीक हैं। उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को पूरा देश नतमस्तक होकर याद करता है। ऐसे वीर सपूत के परिवार के मान-सम्मान की रक्षा करना सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप मामले का स्थायी समाधान निकाल लिया गया है ताकि भविष्य में शहीद परिवार को किसी भी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। इस मौके पर गुमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा, चैनपुर प्रमुख प्रमोद खलखो, गुमला जिला कांग्रेस महासचिव अलबर्ट तिग्गा और पंचायत समिति सदस्य सुनीता एक्का मुख्य रूप से मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...