
Dont Be Shy Trailer : डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Prime Video ने अपनी मोस्ट अवेटेड ओरिजिनल फिल्म ‘Don’t Be Shy’ का धमाकेदार ट्रेलर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गई यह एक यूथफुल रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें दोस्ती, पहला प्यार, दिल टूटने के दर्द और जिंदगी के अनगिनत उतार-चढ़ाव की कहानी को बेहद हल्के-फुल्के और मनोरंजक अंदाज में पिरोया गया है।

इस फिल्म का निर्माण बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt और Shaheen Bhatt ने अपने होम प्रोडक्शन बैनर Eternal Sunshine Productions के तहत किया है, जबकि Grishma Shah और Vikesh Bhutani इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म का निर्देशन Sriti Mukherjee ने किया है।

पहला प्यार, लव ट्रायंगल और कॉलेज लाइफ की नई उलझनें
फिल्म का ट्रेलर मुख्य किरदार आरुषि बजाज यानी श्यामली ‘शाय’ दास के इर्द-गिर्द घूमता है। ‘शाय’ अपनी जिंदगी को अपने बनाए सख्त प्लान के हिसाब से जीना चाहती है, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर होता है। अचानक बदलते हालात उसकी सुव्यवस्थित दुनिया को उथल-पुथल कर देते हैं।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि ‘शाय’ अपने कॉलेज के बेहद पॉपुलर और अमीर लड़के मयंक के प्रति बढ़ते आकर्षण और अपने सालों पुराने बचपन के दोस्त ध्रुव के बीच बुरी तरह उलझ जाती है। इसी बीच कॉलेज कैंपस में रहस्यमयी और सुपर-कॉन्फिडेंट लड़की तारा की एंट्री होती है, जिसके आते ही रिश्तों का गणित और ज्यादा पेचीदा हो जाता है।
सितारों से सजी स्टारकास्ट और OTT रिलीज डेट का ऐलान
चार युवाओं के रिश्तों, उनकी उलझनों और बदलती भावनाओं पर आधारित इस फिल्म में नए और उभरते कलाकारों के साथ-साथ कई दिग्गज चेहरे भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश डुग्गल लीड रोल निभा रहे हैं।
वहीं कुणाल रॉय कपूर, मशहूर फिल्म डायरेक्टर Anurag Basu, Neha Dhupia और अंजू आल्वा नाइक भी महत्वपूर्ण किरदारों में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। निर्देशक Sriti Mukherjee के मुताबिक, यह फिल्म उस खास उम्र की दास्तान है जब इंसान एडल्टहुड में कदम तो रख रहा होता है, लेकिन उसके दिल में बचपन का भोलापन और भावनाएं जिंदा रहती हैं। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में Prime Video पर स्ट्रीम होगी।


