
Amba Prasad: झारखंड की राजनीति में आज एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। कांग्रेस की चर्चित नेत्री अंबा प्रसाद ने सीधे नेमरा गांव का सफर तय किया। वहाँ पहुँचकर उन्होंने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की और इस मुश्किल वक्त में उनका हालचाल जाना।

गहरा दुख जताया

यह मुलाकात किसी राजनीतिक चर्चा के लिए नहीं, बल्कि संवेदना व्यक्त करने के लिए थी। सीएम हेमंत सोरेन की माताजी, स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के दुनिया से चले जाने के बाद हर कोई गम में डूबा है। अंबा प्रसाद ने उनके आवास पर जाकर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं रखीं और परिवार को ढांढस बंधाया।

संघर्ष से भरी जिंदगी
रूपी सोरेन जी का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है। उनके संघर्ष और मेहनत की दास्तान झारखंड की हर बेटी और मातृशक्ति को हमेशा इंस्पायर करती रहेगी। उनका यह जज्बा हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।


