
Ranchi: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू जतरा मैदान के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी को इलाके में मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी।

सूचना मिलने के बाद हटिया के डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुशांत कुमार कर्ण, उम्र करीब 30 वर्ष, को गिरफ्तार किया।

6 पुड़िया में 1.79 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान आरोपी के पास से ब्राउन शुगर की 6 पुड़िया, कुल 1.79 ग्राम, बरामद हुई। इसके अलावा एक रेडमी मोबाइल फोन और 1,000 रुपये नकद भी पुलिस ने जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशांत कुमार कर्ण, पिता राम नरेश प्रसाद सिन्हा, निवासी रोड नंबर-7, गंगा नगर, सुखदेवनगर, रांची के रूप में हुई है।
NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस
इस मामले में अरगोड़ा थाना में कांड संख्या 252/26, दिनांक 19 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22(ए)/22(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में हटिया डीएसपी नीरज कुमार, अरगोड़ा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार गोराई, पुलिस अवर निरीक्षक शुभम कुमार सिंह, नितेश टोपनो, पिंटू कुमार, स्वरूप भंडारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।


