Homeझारखंडगिरिडीह में पावर सब स्टेशन पर हथियारबंद अपराधियों ने लूटे 90 लाख...

गिरिडीह में पावर सब स्टेशन पर हथियारबंद अपराधियों ने लूटे 90 लाख के केबल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने देर रात निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन में धावा बोल दिया। आरोप है कि चार अपराधियों ने वहां मौजूद कर्मचारियों को हथियार के बल पर कब्जे में लिया और करीब 90 लाख रुपये के केबल लेकर फरार हो गए।

- Advertisement -

घटना गांडेय इलाके में निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन की बताई जा रही है।

- Advertisement -

कर्मियों को बांधकर कंबल से ढक दिया

सब स्टेशन के कर्मचारी धीरज कुमार के मुताबिक, देर रात करीब चार अपराधी परिसर में पहुंचे। बताया गया कि सभी दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। इसके बाद हथियार दिखाकर कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया गया।

कर्मचारियों का आरोप है कि अपराधियों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए और कंबल ओढ़ाकर उन्हें वहीं छोड़ दिया।

ट्रांसफार्मर से तेल निकाला, केबल ले गए

कर्मचारियों के मुताबिक, अपराधियों ने सब स्टेशन परिसर में लगे दो बड़े ट्रांसफार्मर से तेल निकालकर बाहर बहा दिया। इसके बाद ट्रांसफार्मर में लगे करीब 90 लाख रुपये के केबल निकालकर अपने साथ ले गए।

लूट के बाद चारों अपराधी मौके से फरार हो गए।

मंगलवार को थाना पहुंचकर दी जानकारी

घटना के बाद मंगलवार को सब स्टेशन के कई कर्मचारी गांडेय थाना पहुंचे और थाना प्रभारी आनंद सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपराधियों की पहचान नहीं हुई

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी कौन थे और कहां के रहने वाले हैं। पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ अपराधियों की पहचान और उनके बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...