Homeझारखंडबाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में बड़ा फेरबदल, समरेश सिंह की बहू परिंदा...

बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में बड़ा फेरबदल, समरेश सिंह की बहू परिंदा सिंह और AJSU नेता खगेन महतो BJP में शामिल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रांची स्थित BJP स्टेट हेडक्वार्टर में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में कई जिलों के बड़े नेताओं और समाजसेवियों ने पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व मंत्री स्वर्गीय समरेश सिंह की पुत्रवधू और बोकारो से कांग्रेस MLA श्वेता सिंह की गोतनी परिंदा सिंह के साथ AJSU के सीनियर लीडर खगेन महतो ने समर्थकों समेत BJP जॉइन की। इसके अलावा सरायकेला, हजारीबाग, बोकारो और जमशेदपुर के कई प्रमुख चेहरों ने भी पार्टी की मेंबरशिप ली।

- Advertisement -

‘यह नए नहीं, परिवार में लौटे लोग हैं’

जॉइनिंग प्रोग्राम में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले कई चेहरे पुराने जनसंघ और BJP से जुड़े बैकग्राउंड से आते हैं। ऐसे में ये कोई नए लोग नहीं हैं, बल्कि अपने ही घर और परिवार में वापस लौटे सदस्य हैं। वहीं, BJP स्टेट वाइस प्रेसिडेंट राकेश प्रसाद ने सभी का वेलकम करते हुए कहा कि नए और पुराने वर्कर्स मिलकर ग्राउंड पर काम करेंगे और 2029 में राज्य में BJP की सरकार बनाने में अहम रोल निभाएंगे।

- Advertisement -

‘जब तक जिंदा हूं, BJP के लिए करूंगा काम’

पार्टी जॉइन करने के बाद AJSU के सीनियर नेता रहे खगेन महतो ने कहा कि वे जनसंघ और BJP के पुराने नेता हिकीम चंद्र महतो के परिवार से आते हैं, इसलिए उनके रग-रग में पार्टी के विचार बसे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सांसें हैं, संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। वहीं, समरेश सिंह की बहू परिंदा सिंह ने कहा कि वे जनसेवा के मकसद से संगठन से जुड़ी हैं और पूरी निष्ठा से काम करेंगी।

ऑनलाइन मेंबरशिप ड्राइव और लंबी लिस्ट

प्रोग्राम के दौरान BJP स्टेट वाइस प्रेसिडेंट राकेश प्रसाद ने सभी नए मेंबर्स को ऑनलाइन मेंबरशिप दिलाई। पार्टी जॉइन करने वालों में बरकट्ठा की नेत्री कुमकुम देवी, भवानी गोप, हरि सिंह, हरिपाल महतो, कैलाश प्रामाणिक, उत्तम कुमार, मिंटू गुप्ता, संजय मंडल, क्षितिज कुमार, मालिन्दर कालिंदी, छूटूलाल महतो, सुभाष महतो, बिंदु देवी, हरिपद सिंह, जितेंद्र प्रामाणिक, पवन शर्मा, रामकृष्ण सिंह और हरिनारायण सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस पूरे इवेंट का संचालन स्टेट मीडिया इन-चार्ज योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया, जबकि थैंक्स नोट SC मोर्चा के स्टेट प्रेसिडेंट रंजय भारती ने दिया।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...