Homeझारखंडसाहिबगंज में RPF के हाथ लगा बांग्लादेशी युवक, बैग से निकले पाकिस्तानी...

साहिबगंज में RPF के हाथ लगा बांग्लादेशी युवक, बैग से निकले पाकिस्तानी और नेपाली नोट

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Sahibganj: झारखंड के साहिबगंज में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ब्रह्मपुत्र मेल से सफर कर रहे एक संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान 26 वर्षीय मोहम्मद सुमोन मियां के रूप में हुई है। RPF के मुताबिक, युवक दिल्ली से गुवाहाटी जा रहा था और वहां से बांग्लादेश जाने की तैयारी में था। तलाशी के दौरान उसके पास से बांग्लादेश का पहचान पत्र, पाकिस्तानी और नेपाली करेंसी के नोट और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि युवक किसी विशेष चेकिंग अभियान में नहीं, बल्कि ट्रेन की चेन खिंचने के बाद RPF की जांच के दौरान पकड़ा गया।

- Advertisement -

घटना 8 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद सुमोन मियां ट्रेन संख्या 15657 ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल डिब्बे में सफर कर रहा था। रात करीब नौ बजे ट्रेन मिर्जाचौकी और करमटोला इलाके से साहिबगंज की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान सीट पर सो रहा युवक अचानक गिरने लगा और खुद को संभालने के लिए उसने ट्रेन की इमरजेंसी चेन पकड़ ली। चेन पर दबाव पड़ने से ट्रेन रुक गई। अचानक ट्रेन रुकने पर RPF के जवान कारण जानने के लिए संबंधित डिब्बे में पहुंचे। इसी दौरान उनकी नजर सुमोन मियां पर पड़ी।

- Advertisement -

RPF को देखकर घबराया युवक, पूछताछ में बांग्लादेशी होने की बात कही

बताया जा रहा है कि RPF जवानों को देखकर युवक घबरा गया। जवानों ने उससे पूछताछ शुरू की तो उसने खुद को बांग्लादेश का नागरिक बताया। इसके बाद RPF ने उसे हिरासत में लेकर उसके सामान की तलाशी ली। जांच के दौरान उसके पास से बांग्लादेश का पहचान पत्र, पाकिस्तान और नेपाल की करेंसी के नोट मिले। इसके अलावा दो कीपैड मोबाइल और एक बड़ा एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद होने की जानकारी है।

RPF के मुताबिक, युवक से पूछताछ के बाद मामले में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल उसके पहचान पत्र, भारत में रहने और यात्रा करने से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। विदेशी करेंसी उसके पास कहां से आई और वह किन लोगों के संपर्क में था, इन सवालों पर भी जांच की जरूरत है।

श्रीनगर में कबाड़ का काम करता था, पकड़-धकड़ के डर से लौटना चाहता था बांग्लादेश

पूछताछ में युवक ने RPF को बताया कि वह अपने कुछ साथियों के साथ श्रीनगर में रहकर कबाड़ का काम करता था। उसका दावा है कि वहां बांग्लादेशी नागरिकों की पकड़-धकड़ होने के कारण उसने वापस बांग्लादेश जाने का फैसला किया था। इसके लिए वह अपने साथियों के साथ दिल्ली पहुंचा और वहां से ब्रह्मपुत्र मेल में सवार होकर गुवाहाटी के लिए निकला था।

उसकी योजना गुवाहाटी पहुंचने के बाद बांग्लादेश जाने की थी, लेकिन साहिबगंज पहुंचने से पहले ही ट्रेन की चेन खिंचने की घटना ने उसे RPF की जांच के दायरे में ला दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक भारत में कब और किस रास्ते से आया था। उसके साथ यात्रा करने वाले लोगों के बारे में भी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...