HomeझारखंडDC ऑफिस के ठीक पीछे बैंक का तोड़ा ताला, अंदर घुसते ही...

DC ऑफिस के ठीक पीछे बैंक का तोड़ा ताला, अंदर घुसते ही गूंज उठा पुलिस का सायरन… फिर जो हुआ!

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Criem Desk Naxatra: सरायकेला जिला मुख्यालय में बेखौफ चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को सीधी चुनौती देते हुए बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सेंध लगाने की बड़ी कोशिश की। हालांकि, खाकी की सतर्कता और लगातार गश्त ने अपराधियों के मंसूबों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। उपायुक्त (DC) कार्यालय के ठीक पीछे स्थित इस बैंक शाखा के मुख्य गेट का ताला काटकर चोर अंदर दाखिल होने की फिराक में थे, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस की गश्ती गाड़ी के हूटर और सायरन की आवाज सुनकर चोर मौके से उल्टे पैर भाग खड़े हुए।

- Advertisement -

शनिवार सुबह ताला टूटा देख इलाके में मची सनसनी

- Advertisement -

शनिवार सुबह जब स्थानीय लोग और बैंक कर्मी शाखा पहुंचे, तो बैंक के मुख्य गेट और ग्रिल का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। दिनदहाड़े और वीआईपी इलाके में बैंक का ताला टूटने की खबर फैलते ही आसपास भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि शातिर चोर बैंक के मुख्य हॉल और स्ट्रांग रूम तक दाखिल नहीं हो सके, जिससे बैंक में रखी नकदी और लॉकर पूरी तरह सुरक्षित बच गए।

पुलिस के सायरन से कांपे चोर, 4-5 बार घूमी थी पीसीआर वैन

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब एक बजे तक सरायकेला थाना पुलिस की गश्ती गाड़ी पूरे इलाके में लगातार सायरन बजाते हुए राउंड लगा रही थी। पुलिस वैन ने इलाके में चार से पांच बार सघन गश्त की। सायरन की गूंज और लगातार आ रही पुलिस की मौजूदगी से चोर बुरी तरह घबरा गए। उन्होंने मुख्य गेट का ताला तो चटका दिया, लेकिन अंदर कदम रखने की हिम्मत नहीं जुटा पाए और पकड़े जाने के डर से भाग निकले। पुलिस की इसी सक्रियता ने एक बड़ी बैंक डकैती को समय रहते टाल दिया।

सुरक्षा इंतजामों पर भड़के लोग, बैंक प्रबंधन पर उठे सवाल

इस घटना के बाद जहां एक तरफ पुलिस की मुस्तैदी की सराहना हो रही है, वहीं दूसरी ओर बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन की लचर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि DC कार्यालय जैसे अति-संवेदनशील इलाके में स्थित बैंक में न तो रात में कोई निजी गार्ड तैनात था और न ही पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर पुलिस समय पर गश्त न करती तो चोर बैंक खाली कर चुके होते। फिलहाल सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कर दी गई है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...