Homeबिहारभोजपुर: संदेश थाना परिसर में होमगार्ड जवान को लगी गोली, जांच जारी

भोजपुर: संदेश थाना परिसर में होमगार्ड जवान को लगी गोली, जांच जारी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

आरा। बिहार के भोजपुर जिले में संदेश थाना परिसर में रविवार देर रात गोली लगने से एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने घायल जवान को पहले संदेश रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

घायल जवान की पहचान मनोल राय के रूप में

जानकारी के अनुसार, घायल होमगार्ड जवान की पहचान सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव निवासी प्रेम शंकर राय के पुत्र मनोल राय के रूप में हुई है। वह वर्तमान में संदेश थाना में होमगार्ड जवान के पद पर तैनात है।

- Advertisement -

दो जवानों के बीच कहासुनी की चर्चा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले दो जवानों के बीच कहासुनी होने की बात सामने आ रही है। इसी दौरान गोली लगने की जानकारी मिली है। हालांकि, गोली किन परिस्थितियों में चली और जवान को गोली कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

फिलहाल, घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

थाना परिसर में होमगार्ड जवान को गोली लगने की घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही गोली लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

आरा से रिपोर्ट।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...