
एंटरटेनमेंट: ‘बिग बॉस 20’ में नॉमिनेशन टास्क के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला. काजी तौकीर और नकुल धुल के बीच विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि घर का माहौल गरमा गया. वहीं, ‘गजब बेइज्जती जोन’ में भी कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें बढ़ती नजर आई.

बिग बॉस का घर हो और कोई ड्रामा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है. ये ड्रामा हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क में देखने को मिला है. दरअसल, शो कि शुरूआत में बिग बॉस कैप्टन आसिफ से एक कंटेस्टेंट को डायरेक्टली नॉमिनेट करने के लिए कहते हैं. तो आसिफ माही विज को नॉमिनेट करते हैं. उन्होंने माही विज को नॉमिनेट करते हुए कहा ‘मुझे लगा था कि माही विज ने मेरे इंस्ट्रक्शन फॉलो नहीं किए. और वो सबके पीछे बात करती हैं.’
It was Gullu vs Nakul Dhull that led to the physical fight. The question is, why do these girls interfere in fights between men? https://t.co/Pd6K907Wd0
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 13, 2026

जब मैरी कॉंम और उदिती के बीच नॉमिनेशन टास्क में बहस हुई. तब अरिशफा भी इस लड़ाई में कूद पड़ी और मैरी कॉम को घेर लिया. दोनों ही कंटेस्टेंट ने मैरी कॉम को तंज कसते हुए कहा कि मैरी कॉम हर बात में ओलंपिक का जिक्र करती हैं. वह अपनी जगह पर लीजेंड होंगी, लेकिन बिग बॉस के घर में सब कुछ सामान्य तरीके से होता है.
इन सबके बीच काजी तौकीर भी गुस्से में आ जाते हैं और देखते ही देखते काजी और स्काउट ओपी के बीच में भयंकर बहस छिड़ जाती है. गूल्लू फिर दोनों का झगड़ा शांत करवाने की कोशिश करते हैं. मगर लड़ाई शांत होने के जगह पर और बढ़ जाता है और नुल धुल भी इस झगड़े में शामिल हो जाते हैं. फिर ये लड़ाई सिर्फ एक जुबानी बहस नहीं रहता बल्कि हाथापाई में तबदील हो जाता है.
काजी स्काउट के कान में थूक देते हैं. इस बात को काजी अमन, गुल्लू, माही के बीच हंसते हुए बताते हैं. ये बात आगे बढ़ती है और नकूल जाकर स्काउट और यंग को बता देते हैं. जिसके बाद बात बढ़कर फिजिकल फाइट तक पहुंच जाती है. सभी घरवाले बचाने कि कोशिश में जुट जाते हैं. इतने ही में माही वीज नकुल पर गुस्सा करती हैं कि आखिर उन्होंने हाथ क्यों उठाई.


