
पटना: बिहार में 8 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) में नीरज कुमार और अनंत सिंह को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पार्टी की तीसरी बैठक हुई। बैठक में JDU के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक में कौन-कौन नेता रहे मौजूद?
जानकारी के मुताबिक, बैठक में JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री श्रवण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले पार्टी के भीतर मौजूदा राजनीतिक स्थिति और नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर चर्चा हुई।

नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच बयानबाजी पर नजर
बिहार के सियासी गलियारों में पिछले कुछ समय से नीरज कुमार और अनंत सिंह को लेकर बयानबाजी चर्चा में है। इसी बीच नीतीश कुमार के आवास पर लगातार तीसरी बैठक हुई है। इससे पहले भी दो बैठकों का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें पार्टी के भीतर की स्थिति और दोनों नेताओं से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा होने की जानकारी सामने आई थी।
हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर अंतिम निर्णय हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। एमएलसी चुनाव से पहले JDU की लगातार हो रही बैठकों को पार्टी की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
खबर अपडेट हो रही है…


