Homeझारखंडपलामू में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 चोरी...

पलामू में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 12 अक्टूबर 2026 की रात बराही धाम जाने वाले रास्ते के मेन गेट के पास पुलिस द्वारा एंटी-क्राइम चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दंगवार की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ लिया।

- Advertisement -

कड़ाई से पूछताछ में खुला चोरी का राज

पकड़े गए व्यक्ति से स्पलेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR24S 5610) के कागजात मांगने पर वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि यह गाड़ी चोरी की है, जिसे उसने 30 सितंबर 2026 को अपने साथियों के साथ मिलकर जपला से चुराया था। आरोपी की निशानदेही पर दंगवार स्कूल के मैदान में छापेमारी की गई, जहां से उसके दो अन्य साथियों को भी दो चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

3 साल से झारखंड और बिहार के कई इलाकों में थे सक्रिय

मामले की जानकारी देते हुए हुसैनाबाद के एसडीपीओ (SDPO) दिव्यांशु शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में रिषु कुमार, अभिषेक कुमार और आयुष कुमार शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पिछले 3 वर्षों से हुसैनाबाद, अम्बा, टंडवा, नवीनगर, कुटुम्बा और औरंगाबाद के क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे और कम दामों में बेच देते थे। पुलिस ने इनके पास से एक बिना नंबर की हीरो बाइक, दो स्पलेंडर मोटरसाइकिलें और दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...