Homeझारखंडबिस्टुपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पत्थरबाजी में 6 घायल

बिस्टुपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पत्थरबाजी में 6 घायल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिस्टुपुर में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प और पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP ललित मीणा, SDO और DSP समेत भारी संख्या में पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पार्टियों के नेताओं से बात की और उन्हें समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की।

- Advertisement -

दोनों पक्षों से कुल 6 लोग घायल

दोनों दलों के बीच हुए इस भीषण हंगामे और पथराव में कुल 6 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। अचानक शुरू हुई लाठी-डंडे और पत्थरबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

CCTV और मोबाइल वीडियो से हो रही उपद्रवियों की पहचान

मामले को लेकर SP ललित मीणा ने सख्त लहजे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज और लोगों द्वारा बनाए गए मोबाइल वीडियो खंगाले जा रहे हैं। वीडियो और फुटेज के आधार पर पत्थरबाजी और हिंसा करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।

दोषियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

SP ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि माहौल खराब करने और पत्थरबाजी करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में दोबारा कोई हंगामा न हो, इसके लिए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पूरे इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...