Homeझारखंडगिरिडीह में BJP का शक्ति प्रदर्शन, सेवा ज्योति यात्रा के जरिए कार्यकर्ताओं...

गिरिडीह में BJP का शक्ति प्रदर्शन, सेवा ज्योति यात्रा के जरिए कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रवाद का संदेश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में 25 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर सेवा अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को देश भर के साथ-साथ गिरिडीह में भी भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम देखने को मिला। यात्रा से पहले गिरिडीह के ऐतिहासिक झंडा मैदान में कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर पीएम मोदी की राजनीतिक जीवन यात्रा की प्रेरक कहानी सुनी और देश के नाम दिए गए उनके संदेश को भी ध्यान से सुना।

- Advertisement -

हाथों में ज्योति लेकर शहर भ्रमण पर निकले कार्यकर्ता

- Advertisement -

कार्यक्रम के बाद देशभक्ति और राष्ट्रवादी गीतों के माहौल के बीच झंडा मैदान से सेवा ज्योति यात्रा की शुरुआत हुई। एक के बाद एक कार्यकर्ता अपने हाथों में जलती हुई ज्योति लेकर कतारबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने निकले। पूरे रास्ते में भारत माता की जय और पीएम मोदी के समर्थन में जोरदार नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा शहर भक्तिमय और देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

12 सालों में पीएम मोदी ने बदला देश का चेहरा: बाबूलाल मरांडी

झंडा मैदान में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने पीएम मोदी के कार्यकाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और अब 12 साल देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपने राजनीतिक जीवन के सफल 25 साल पूरे किए हैं। इन 12 वर्षों में उन्होंने देश की तस्वीर और तकदीर पूरी तरह से बदल दी है और जनता को सही मायनों में जनसेवा का अर्थ समझाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ‘वी विल डू इट’ का मंत्र देकर पीएम मोदी ने देश को विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचाया है।

पार्टी के तमाम दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस सेवा ज्योति यात्रा में भाजपा के पूर्व सांसद रवींद्र राय, विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...