Homeझारखंडजितिया पर स्वर्णरेखा नदी में बही बच्ची का मिला शव

जितिया पर स्वर्णरेखा नदी में बही बच्ची का मिला शव

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर अंतर्गत मानगो क्षेत्र में जितिया पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। शनिवार को मानगो स्वर्णरेखा नदी घाट पर एक महिला अपनी दो बेटियों, ज्योति कुमारी और पूनम कुमारी के साथ पर्व के दौरान स्नान करने गई थी।

- Advertisement -

एक बेटी को बचाया गया, पूनम तेज बहाव में बही

नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों बहनें अचानक नदी में डूबने लगीं। वहां मौजूद स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बड़ी बेटी ज्योति कुमारी को तो किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन छोटी बेटी पूनम कुमारी पानी की तेज धार में बह गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की मदद से देर रात तक काफी खोजबीन की गई, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल सका था।

- Advertisement -

अगले दिन सुबह गोताखोरों ने निकाला शव

रविवार की सुबह एक बार फिर स्थानीय गोताखोरों द्वारा चलाए गए गहन खोज अभियान के दौरान पूनम कुमारी का शव नदी से बरामद कर लिया गया। जैसे ही बच्ची का शव किनारे लाया गया, वहां मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक सरयू राय पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और स्थानीय विधायक सरयू राय घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की, उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुखद घड़ी में अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...