Homeझारखंडबोकारो में 23वीं JAP क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू, 23 टीमें ले रहीं...

बोकारो में 23वीं JAP क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू, 23 टीमें ले रहीं हिस्सा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro News: बोकारो में 23वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 2026-27 की शुरुआत हो गई है। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड सशस्त्र पुलिस-4 यानी JAP-4 के परिसर में किया जा रहा है। इसका उद्घाटन JAP-4 बोकारो के समादेष्टा ऋषव कुमार झा ने किया।

- Advertisement -

प्रतियोगिता में JAP की अलग-अलग बटालियन के साथ IRB, Special Branch और CID की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। कुल 23 टीमें प्रतियोगिता में शामिल हैं। आयोजन 28 सितंबर तक चलेगा।

- Advertisement -

निशानेबाजी की दक्षता पर जोर

मीडिया से बातचीत में समादेष्टा ऋषव कुमार झा ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से हर साल शूटिंग प्रतियोगिता कराई जाती है। इसमें पुलिस पदाधिकारी और जवान अपनी निशानेबाजी की क्षमता को परखते हैं और प्रतियोगिता के जरिए अपनी तैयारी को बेहतर करने का मौका मिलता है।

मुश्किल हालात में सही इस्तेमाल जरूरी

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान हथियार रखते हैं। ऐसे में किसी आपात या मुश्किल स्थिति में हथियार का सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। इससे पुलिसकर्मी अपनी सुरक्षा के साथ-साथ किसी भी तरह के अनावश्यक नुकसान से बचने की कोशिश कर सकते हैं।

कॉन्फिडेंस भी बढ़ाता है मुकाबला

समादेष्टा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का मकसद सिर्फ निशानेबाजी की क्षमता को परखना नहीं है, बल्कि जवानों का कॉन्फिडेंस बढ़ाना भी है। लगातार अभ्यास और प्रतियोगिता के जरिए जवान अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें बेहतर करने की दिशा में काम कर सकते हैं।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...