Homeझारखंडबोकारो पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर फ्रॉड का शिकार हुए लोगों को...

बोकारो पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर फ्रॉड का शिकार हुए लोगों को वापस मिले पैसे

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Cyber Fraud: बोकारो में साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों के लिए बहुत राहत भरी खबर सामने आई है। साइबर अपराधियों का शिकार बनकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा चुके लोगों के खातों में अब पैसे वापस लौटने लगे हैं। बोकारो साइबर सेल की मुस्तैदी से कानूनी और बैंकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ितों को उनका पैसा वापस सौंपा जा रहा है।

- Advertisement -

थाने बुलाकर 6 लोगों को सौंपे गए पैसे

बोकारो साइबर थाने की पुलिस ने बुधवार को करीब 40 ऐसे पीड़ितों को फोन करके थाने बुलाया था, जिनकी ठगी हुई रकम को पुलिस ने पहले ही अलग-अलग खातों में होल्ड (ब्लॉक) करा दिया था। इनमें से 6 पीड़ित प्रक्रिया पूरी कराने थाने पहुंचे। कागजी औपचारिकताएं पूरी होते ही कुल 1 लाख 9 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खातों में वापस करा दिए गए।

- Advertisement -

1930 नंबर पर कॉल बनते ही बची रकम

पैसे वापस पाने वाले पीड़ितों ने बताया कि जब उनके साथ धोखाधड़ी हुई, तो उन्होंने बिना देर किए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई की और ठगों द्वारा ट्रांसफर की गई रकम को आगे के बैंक खातों में फ्रीज (होल्ड) करवा दिया। चूंकि पैसे कई अलग-अलग खातों में भेजे गए थे, इसलिए प्रक्रिया में थोड़ा वक्त जरूर लगा, लेकिन आखिरकार उन्हें उनका पैसा वापस मिल गया।

23 लाख रुपये और वापस कराने की तैयारी में जुटी पुलिस

मामले में जानकारी देते हुए बोकारो के डीएसपी मुख्यालय पवन कुमार ने बताया कि जिले में वर्तमान में साइबर ठगी के शिकार लगभग 150 पीड़ितों के करीब 23 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में होल्ड कराए गए हैं। पुलिस कानूनी प्रक्रिया को तेजी से पूरा करा रही है ताकि बाकी बचे सभी पीड़ितों के पैसे भी जल्द से जल्द उनके खातों में वापस कराए जा सकें।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...