Homeझारखंडबोकारो में गणेश पूजा जुलूस के दौरान हथियार के साथ दो गिरफ्तार

बोकारो में गणेश पूजा जुलूस के दौरान हथियार के साथ दो गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो में गणेश पूजा के दौरान जुलूस में अवैध हथियार लेकर शामिल होने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। नगर DSP के नेतृत्व में बनाई गई विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगल पासवान और शिवम कुमार नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस दबिश से अपराधियों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि ये दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

- Advertisement -

- Advertisement -

लोडेड देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से खतरनाक हथियार जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी मंगल पासवान के पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल बरामद की गई है, जबकि दूसरे आरोपी शिवम कुमार के पास से दो जिंदा कारतूस मिले हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी बोकारो के ही रहने वाले हैं, जिनमें मंगल पासवान दुंदीबाग माड़ी पट्टी का और शिवम कुमार सेक्टर-1 आयर खटाल क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

वर्चस्व दिखाने के लिए जुलूस में लाए थे हथियार

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने स्वीकार किया कि वे गणेश पूजा के जुलूस में अपना खौफ और वर्चस्व कायम करने के लिए हथियार लेकर पहुंचे थे। गुप्त सूचना के आधार पर 18 सितंबर को यह कार्रवाई की गई, जिसमें बीएस सिटी थाना प्रभारी ममता कुमारी समेत सशस्त्र बल के जवानों ने अहम भूमिका निभाई।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...