Homeझारखंडबोकारो पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 SI का तबादला, कई थानों को...

बोकारो पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 SI का तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Police Transfer Bokaro: बोकारो जिला पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जिलादेश संख्या 1471/2026 के तहत कुल 11 पुलिस अवर निरीक्षकों यानी SI का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है।

- Advertisement -

तबादला किए गए अधिकारियों को अलग-अलग थानों और पुलिस शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है।

- Advertisement -

पुलिस केंद्र से कई थानों में भेजे गए SI

आदेश के मुताबिक पुलिस केंद्र बोकारो में तैनात SI कौशलेन्द्र कुमार और SI राजेश प्रजापति को B.S. City थाना भेजा गया है। वहीं SI अमित सोनी को दुगदा थाना, SI कुन्दन कुमार को हरला थाना, SI शुभम कुमार गोप को सेक्टर-12 थाना और SI नितिश कुमार को बोकारो थर्मल थाना में पदस्थापित किया गया है।

तकनीकी शाखा में भी बदली जिम्मेदारी

पुलिस केंद्र में तैनात SI विक्रम कुमार को पुलिस अधीक्षक आवासीय कार्यालय की तकनीकी शाखा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं तकनीकी शाखा के पूर्व प्रभारी SI अजीज कुमार का तबादला पेंकनारायणपुर थाना किया गया है।

इसके अलावा SI अजय कुमार सिंह को चास मु. थाना, SI वीरमणि कुमार को गांधीनगर OP और SI रवि कुमार को चास थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है।

24 घंटे में देना होगा योगदान

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल प्रभाव से योगदान देने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को अगले आदेश तक नई जगह पर कार्यभार संभालना होगा और 24 घंटे के अंदर अपनी योगदान रिपोर्ट अनिवार्य रूप से सौंपनी होगी।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...