Homeझारखंडबोकारो स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से महिला का शव बरामद,...

बोकारो स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन के अगले हिस्से से एक महिला का शव बरामद हुआ। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद ड्राइवर को इंजन के पास से दुर्गंध महसूस हुई। शक होने पर उसने इंजन के फ्रंट हिस्से की जांच की, जहां शव पड़ा मिला।

- Advertisement -

RPF और GRP ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी गई। इसके बाद RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को इंजन से बाहर निकालकर जीआरपी को सौंप दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

- Advertisement -

करीब 50 वर्षीय महिला की बताई जा रही उम्र

RPF इंस्पेक्टर सह प्रभारी संतोष कुमार के अनुसार, बरामद शव करीब 50 वर्षीय महिला का बताया जा रहा है। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है और फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की पहचान के लिए आवश्यक जानकारी जुटा रही है।

ट्रेन में शव कहां से आया, इसकी जांच

पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिला का शव ट्रेन के इंजन तक कैसे पहुंचा और उसे किस स्थान पर इंजन में रखा गया। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। RPF और GRP मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत से जुड़े कई सवालों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...