Homeझारखंडपिपरवार-टंडवा सड़क पर आमने-सामने भिड़ीं बस और कार, पूर्व CCL कर्मी की...

पिपरवार-टंडवा सड़क पर आमने-सामने भिड़ीं बस और कार, पूर्व CCL कर्मी की मौत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: पिपरवार में सोमवार की रात पिपरवार-टंडवा मुख्य सड़क पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। किचटो गांव के पास शिफ्ट बस और मारुति ओमनी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मारुति ओमनी सवार पूर्व CCL कर्मी रामचंद्र उरांव की मौत हो गई।

- Advertisement -

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह टूटी

बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 9 बजे कारो गांव निवासी रामचंद्र उरांव उर्फ ‘सरपंच साहब’ मारुति ओमनी से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही शिफ्ट बस से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मारुति ओमनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रामचंद्र उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि शिफ्ट बस में CISF के जवान सवार थे।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

रामचंद्र उरांव की मौत की खबर फैलते ही कारो गांव और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल हो गया। स्थानीय लोग उन्हें ‘सरपंच साहब’ के नाम से भी जानते थे।

इधर, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पिपरवार-टंडवा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुकने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...