Homeझारखंडरांची के गोंदा थाने में केस दर्ज, कृषि विभाग में फर्जी सिग्नेचर...

रांची के गोंदा थाने में केस दर्ज, कृषि विभाग में फर्जी सिग्नेचर से जारी किया गया पत्र

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड के कृषि भवन परिसर से फर्जीवाड़े का एक मामला सामने आया है। यहाँ सहायक कृषि निदेशक गुण नियंत्रण उर्वरक की प्रयोगशाला के नवीनीकरण (रिन्यूअल) का काम पूरा होने को लेकर एक फर्जी विभागीय पत्र जारी कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

- Advertisement -

निरीक्षण से पहले ही भेज दिया गया काम पूरा होने का पत्र

सहायक कृषि निदेशक की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, प्रयोगशाला के नवीनीकरण का काम भवन निर्माण विभाग (भवन प्रमंडल एक) की ओर से साईं सप्लाई एंड कन्स्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया था। नवीनीकरण के संबंध में जुलाई महीने में कृषि निदेशालय से जांच दल गठित कर भौतिक निरीक्षण कराने का आग्रह किया गया था। इसी बीच 14 जुलाई को निदेशालय को काम पूरा होने का एक पत्र भेज दिया गया, जो असल में संबंधित कार्यालय से जारी ही नहीं हुआ था।

- Advertisement -

पूर्व अधिकारी के फर्जी दस्तखत का इस्तेमाल

विभागीय जांच में पता चला कि यह पत्र पूरी तरह से फर्जी था। इसे तत्कालीन सहायक निदेशक रीना रानी खलखो के फर्जी दस्तखत से तैयार किया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही रीना रानी ने तुरंत निदेशालय को पूरे मामले से अवगत कराया था।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...