Homeझारखंडचतरा में पिकअप वैन से 110 पेटी अवैध शराब जब्त

चतरा में पिकअप वैन से 110 पेटी अवैध शराब जब्त

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chatra News: दुर्गा पूजा के त्योहार से ठीक पहले चतरा जिले की प्रतापपुर थाना पुलिस को अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ग्रामीणों की गुप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पिकअप वैन से करीब 110 पेटी अवैध शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की कुल कीमत लगभग 5 लाख 28 हजार 100 रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से इलाके के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

मवेशी को टक्कर मारने के बाद पकड़ा गया वाहन

मामले की जानकारी देते हुए प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि प्रतापपुर से जोरी की तरफ जा रही एक पिकअप वैन ने कुकुरमन गांव के पास एक मवेशी (पशु) को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया।

- Advertisement -

मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी थी शराब

पुलिस ने जब पिकअप वैन की बारीकी से तलाशी ली, तो देखा कि गाड़ी में चावल की मुरही (लाया) से भरी 15 बोरियां रखी हुई थीं। इन बोरियों को हटाने पर नीचे छिपाकर रखी गई 110 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें 62 बोतल ‘ब्लू स्ट्रोक’ और 48 पाउच ‘ऑफिसर चॉइस’ शराब शामिल है। इसके अलावा गाड़ी के अंदर से तीन अलग-अलग गाड़ियों की फर्जी नंबर प्लेट भी मिली हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि गाड़ी का इस्तेमाल तस्करी के लिए बदला जा रहा था।

चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

कार्रवाई के दौरान पिकअप वैन का ड्राइवर मौका पाकर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने पिकअप वैन और बरामद शराब को जब्त कर थाने ले आई है। फिलहाल पुलिस गाड़ी के मालिक और फरार ड्राइवर का पता लगाने में जुटी है, साथ ही फर्जी नंबर प्लेट के एंगल से भी पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...