Homeभारतजंतर-मंतर पर CJP का आर-पार का ऐलान, CEC के इस्तीफे तक जारी...

जंतर-मंतर पर CJP का आर-पार का ऐलान, CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

New Delhi: YouTuber ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने देर रात करीब तीन बजे रिहा कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि यदि उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ दोबारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

गुरुग्राम में माता-पिता से मिलने पहुंचे थे यूट्यूबर

ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित केंद्रीय विहार इलाके से हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि वे वहां अपने माता-पिता से मिलने आए हुए हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत गुरुग्राम पुलिस से संपर्क साधा और संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया। इससे पहले गुरुवार को ध्रुव राठी बेंगलुरु में एसआईआर (SIR) के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे।

- Advertisement -

CJP नेताओं की कोर्ट में पेशी, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

शनिवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके, नेता सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका को रविवार को दिल्ली की एसीएम (ACM) कोर्ट में पेश किया गया। इधर पार्टी नेता अजिंक्य शिंदे ने स्पष्ट किया है कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई और ट्रैफिक डायवर्जन

शनिवार को दिल्ली में लगाई गई पाबंदियों, मेट्रो व ट्रेनों की आवाजाही रोके जाने और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक अवमानना याचिका दाखिल की गई है, जिस पर विशेष पीठ रविवार को सुनवाई करेगी। वहीं रविवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली और कनॉट प्लेस के आसपास व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन किया है। शंकर रोड, धौला कुआं, झंडेवालान, मंडी हाउस, मिंटो रोड और चेम्सफोर्ड रोड जैसे प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वाहनों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...