Homeझारखंडझारखंड में मतदाता सूची SIR की डेडलाइन बढ़ी, 30 नवंबर को आएगी...

झारखंड में मतदाता सूची SIR की डेडलाइन बढ़ी, 30 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: Jharkhand में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर निर्वाचन विभाग ने संशोधित टाइमलाइन जारी कर दी है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से SIR के लिए अतिरिक्त समय मिलने के बाद अब यह पूरी प्रक्रिया नवंबर के अंत तक चलेगी। राज्य निर्वाचन विभाग ने सभी जिलों के DC और चुनाव अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर नोटिस, डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन, दावे-आपत्तियों और मतदाता सूची से जुड़े अन्य सभी प्रशासनिक काम पूरे करने के कड़े निर्देश दिए हैं। अब राज्य की अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।

- Advertisement -

22 और 31 अक्टूबर तक निपटेंगे नोटिस और पेंडिंग फॉर्म्स

संशोधित शेड्यूल के मुताबिक नो-मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी से जुड़े मामलों में पहले और दूसरे नोटिस का निस्तारण 22 अक्टूबर तक कर लिया जाएगा। इसके बाद भी जिन मतदाताओं ने जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, उनका BLO द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन कराया जाएगा। बिना दस्तावेज वाले मामलों और अन्य बिना नोटिस वाली श्रेणियों पर कार्रवाई 31 अक्टूबर तक पूरी होगी। इसके अलावा, नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से जुड़े फॉर्म 6, 6A, 7 और 8 के सभी दावों और आपत्तियों का डिजिटलाइजेशन भी 31 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

- Advertisement -

1 से 12 नवंबर तक चलेगा डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन

31 अक्टूबर के बाद पात्र नागरिकों के घरों पर जाकर मतदाता सूची से संबंधित भौतिक सत्यापन और नए आवेदकों के फॉर्म 6 के डिजिटलाइजेशन का काम 1 नवंबर से 12 नवंबर तक जोरों से चलाया जाएगा। वहीं 1 से 21 नवंबर के बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रोल ऑब्जर्वर और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी स्तर पर निस्तारित किए गए नोटिसों की क्रॉस-चेकिंग और सुपर चेकिंग की जाएगी।

ECINet पर मैप और फोटो होंगे अपलोड, 23 नवंबर तक सभी आपत्तियां खत्म

चुनाव प्रक्रिया को हाई-टेक और पारदर्शी बनाने के लिए 1 से 23 नवंबर के बीच मतदान केंद्रों के नॉशनल हाउस नंबर, नजरी नक्शा, की-मैप, गूगल मैप और बूथों की तस्वीरें ECINet पोर्टल पर अपडेट की जाएंगी। 23 नवंबर तक सभी दावों और आपत्तियों का अंतिम रूप से निस्तारण कर दिया जाएगा। इसके बाद 24 से 29 नवंबर के बीच वोटर लिस्ट के हेल्थ पैरामीटर्स की जांच होगी और ECI से अनुमति लेकर 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...