Homeझारखंडजामताड़ा में यहां खेत में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, पिता ही...

जामताड़ा में यहां खेत में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, पिता ही निकला कातिल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamtara: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र स्थित रामपुर भीठरा गांव में खेत से मिले एक महिला के सड़े-गले शव के मामले में पुलिस ने बेहद सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी, उसका कातिल कोई बाहरी नहीं बल्कि उसका अपना सगा पिता निकला। मृतका की पहचान 35 वर्षीय शीला देवी के रूप में हुई थी। मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतका के पिता देवेंद्र सिंह उर्फ खुदू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने अपनी ही बेटी का गला घोंटकर जान लेने का जुर्म कबूल कर लिया है।

- Advertisement -

8 अक्टूबर को मिला था शव, चौकीदार के बयान पर दर्ज हुई थी FIR

पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को रामपुर भीठरा गांव के बहियार स्थित एक खेत से एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया गया था। इलाके के चौकीदार परमेश्वर तुरी के लिखित आवेदन पर करमाटांड़ थाना कांड संख्या 80/26 के तहत बीएनएस की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। जांच के दौरान शव की शिनाख्त गांव के ही रहने वाले देवेंद्र सिंह की 35 वर्षीय बेटी शीला देवी के रूप में हुई। इसके बाद शक की सुई सीधे परिजनों पर घूमी।

- Advertisement -

शव मिलने के बाद से फरार था पिता, पूछताछ में खुला मर्डर का राज

थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे ने बताया कि घटना के बाद से ही मृतका का पिता गांव से गायब था और उसने बेटी की मौत या गुमशुदगी को लेकर पुलिस को कोई जानकारी तक नहीं दी थी। इसी भारी संदेह और पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने कबूल किया कि उसने घर के पीछे स्थित धान के खेत में ले जाकर बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया था।

पारिवारिक विवाद और बदनामी बना हत्या की वजह, आरोपी गया जेल

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका शीला देवी की पहले दो शादियां हो चुकी थीं, लेकिन वह ससुराल में न रहकर मायके में ही रहती थी। उसके निजी जीवन और कथित संबंधों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं थीं, जिससे पिता खुद को समाज में अपमानित महसूस करता था। इसी नाराजगी और तनाव के चलते पिता ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को न्यायिक हिरासत में सीधे जेल भेज दिया है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...