Homeबिहारडेहरी में सॉस फैक्ट्री पर छापेमारी, अनियमितताएं मिलने के बाद सील

डेहरी में सॉस फैक्ट्री पर छापेमारी, अनियमितताएं मिलने के बाद सील

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

डेहरी-ऑन-सोन: रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन में खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों की कथित अनदेखी को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की। BIADA के औद्योगिक क्षेत्र टाल बांस, एनीकट स्थित Lion Savera टोमैटो एवं चिली सॉस फैक्ट्री में एसडीओ निलेश कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। जांच के बाद फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

- Advertisement -

प्रशासन के अनुसार, फैक्ट्री में गंदगी, अस्वच्छ परिस्थितियों में कच्चे माल के रखरखाव और सॉस निर्माण से जुड़ी कई अनियमितताएं मिलीं। अधिकारियों ने टोमैटो और चिली सॉस के नमूने जब्त कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

- Advertisement -

लाइसेंस में टोमैटो सॉस की अनुमति, चिली सॉस का भी उत्पादन

जांच के दौरान फैक्ट्री संचालक से लाइसेंस और संबंधित दस्तावेज मांगे गए। प्रशासन के मुताबिक, प्रस्तुत लाइसेंस में टोमैटो सॉस निर्माण की अनुमति थी, जबकि परिसर में चिली सॉस का भी उत्पादन किया जा रहा था। प्रशासन ने इसे लाइसेंस की शर्तों से जुड़ी अनियमितता बताया है।

टीम ने तैयार सॉस, संदिग्ध रसायनों और अन्य कच्ची सामग्री को भी अलग किया है। जब्त नमूनों की प्रयोगशाला जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इनमें प्रतिबंधित पदार्थ या मानकों के विपरीत सामग्री मौजूद थी या नहीं।

लैब रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

एसडीओ निलेश कुमार के अनुसार, मामला सीधे तौर पर खाद्य सुरक्षा और लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(विकाश चंदन की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...