
नई दिल्ली: दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पत्रकार ने ACP विवेक भगत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि हिरासत की कार्रवाई के दौरान वीडियो बनाने पर पुलिस अधिकारी ने उसके साथ बदसलूकी की और उसके ब्रेस्ट को टच किया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

महिला पत्रकार ने लगाए गंभीर आरोप
वायरल वीडियो में महिला पत्रकार को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह करीब साढ़े तीन घंटे से थाने में बैठी हैं और उनकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है। उनका आरोप है कि जब नेहा बोरा को डिटेन किया जा रहा था, तब वह उसका वीडियो बना रही थीं। इसी दौरान ACP ने कथित तौर पर उन्हें टच किया और पुश किया। महिला पत्रकार ने पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग भी की है।

दूसरी महिला ने भी लगाया छेड़छाड़ का आरोप
एक अन्य वायरल वीडियो में एक महिला ने दावा किया कि बस के अंदर एक पुलिस अधिकारी ने उसके ब्रेस्ट को टच किया। महिला का कहना है कि उसने पुलिस को शिकायत देने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।
वीडियो में पुलिसकर्मी महिला को थाने के अंदर चलने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते भी सुनाई देते हैं।
पुलिस ने कहा- सबूत मिलने पर होगी कार्रवाई
मामले से जुड़े एक अन्य वीडियो में पुलिस अधिकारी लोगों से उपलब्ध सबूत पुलिस तक पहुंचाने की अपील करते नजर आ रहे हैं। अधिकारी के मुताबिक, सबूतों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों और शिकायत पर पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। मामले की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।


