Homeबिज़नेस18 लाख का कर्ज, बंद होने वाली थी दुकान, अनुष्का शर्मा के...

18 लाख का कर्ज, बंद होने वाली थी दुकान, अनुष्का शर्मा के एक ऑर्डर ने ऐसे पलट दिया खेल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Delhi Se Restaurant Mumbai: कभी महज 250 वर्गफुट की जगह, बैठने के लिए सिर्फ 9 सीटें और ऊपर से करीब 18 लाख रुपये का कर्ज। हालात ऐसे थे कि मालिक रेस्टॉरेंट पर ताला लगाने की तैयारी कर चुके थे। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि बंद होने जा रहे इस छोटे से रेस्टॉरेंट की कहानी ही बदल गई।

- Advertisement -

पहले स्टैंड-अप कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु यहां के छोले-भटूरे के मुरीद हुए और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के लिए यहीं से छोले-भटूरे मंगवा लिए। सोशल मीडिया पर तारीफ हुई तो देखते ही देखते ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

- Advertisement -

दिल्ली का स्वाद मुंबई लाने निकले थे दो भाई
delhi-se-restaurant-mumbai-chole-bhature-anushka-sharma-viral-story-2026

इस कहानी की शुरुआत 15 अक्टूबर 2021 से होती है। जसपाल सिंह खालसा और महिंदर सिंह खालसा ने मुंबई के चेंबूर में ‘दिल्ली से’ नाम से छोटा सा रेस्टॉरेंट शुरू किया।

इरादा था मुंबई के लोगों को दिल्ली जैसे छोले-भटूरे का स्वाद देना। शुरुआत ठीक रही, लेकिन जनवरी 2022 के बाद बिक्री गिरने लगी। कमाई घटती गई और खर्च बढ़ता गया।

18 लाख का कर्ज, बंद करने की आ गई नौबत
delhi-se-restaurant-mumbai-chole-bhature-anushka-sharma-viral-story-2026

कुछ ही महीनों में दोनों भाइयों पर करीब 18 लाख रुपये का कर्ज हो गया। सितंबर 2022 आते-आते हालात इतने बिगड़ चुके थे कि उन्होंने कारोबार समेटने का मन बना लिया।

उन्हें शायद अंदाजा भी नहीं था कि इसी दौरान एक ग्राहक उनके रेस्टॉरेंट की पूरी कहानी बदलने वाला है।

अभिषेक उपमन्यु पहुंचे और यहीं से आया पहला टर्निंग पॉइंट
delhi-se-restaurant-mumbai-chole-bhature-anushka-sharma-viral-story-2026

सितंबर 2022 में स्टैंड-अप कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु इस रेस्टॉरेंट में छोले-भटूरे खाने पहुंचे। बताया जाता है कि शुरुआत में रेस्टॉरेंट के मालिक उन्हें पहचान तक नहीं पाए थे।

उपमन्यु को छोले-भटूरे पसंद आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ कर दी। इसके बाद ग्राहकों की संख्या अचानक बढ़ने लगी।

लेकिन असली सरप्राइज अभी बाकी था।

विराट कोहली के लिए आया अनुष्का शर्मा का ऑर्डर

दिल्ली के छोले-भटूरे के शौकीन विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा ने इस रेस्टॉरेंट से दो प्लेट छोले-भटूरे ऑर्डर किए। मालिकों को शुरुआत में भरोसा ही नहीं हुआ कि ऑर्डर वास्तव में अनुष्का शर्मा की तरफ से आया है।

बाद में अनुष्का ने सोशल मीडिया पर मुंबई में दिल्ली जैसे छोले-भटूरे मिलने का जिक्र किया और इसके लिए अभिषेक उपमन्यु को क्रेडिट भी दिया।

यहीं से ‘दिल्ली से’ की चर्चा तेजी से फैल गई।

पोस्ट वायरल हुई तो दुकान के बाहर लगने लगी लाइन

अनुष्का शर्मा की पोस्ट के बाद रेस्टॉरेंट में ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ी। जिस किचन में कभी करीब 8 किलो छोले तैयार होते थे, वहां मांग बढ़ने के बाद बड़ी मात्रा में छोले बनने लगे।

छोटे से आउटलेट के बाहर ग्राहकों की कतार लगने लगी और सोशल मीडिया से मिली पहचान कारोबार के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

9 सीटों से शुरू हुआ सफर पहुंचा 4 आउटलेट तक

जिस रेस्टॉरेंट को कभी बंद करने की तैयारी चल रही थी, उसने बाद में अपना कारोबार बढ़ाया। दी गई जानकारी के मुताबिक ‘दिल्ली से’ के अब चेंबूर के अलावा मुलुंड, अंधेरी वेस्ट और वाशी में भी आउटलेट हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक यहां अब रोजाना 3,000 से ज्यादा प्लेट छोले-भटूरे बिकने का दावा किया जाता है।

250 वर्गफुट और सिर्फ 9 सीटों से शुरू हुई यह कहानी बताती है कि छोटे से कारोबार को कभी-कभी एक सही पहचान और लोगों की पसंद किस तरह नई रफ्तार दे सकती है।

ताज़ा ख़बरें...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचा जशपुर राजपरिवार

Jashpur royal family: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव नेमरा में छत्तीसगढ़ स्थित...

ये भी पढ़ें...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...