HomeझारखंडVIDEO! : देवघर में फिल्मी स्टाइल में SBI के ATM की चोरी,...

VIDEO! : देवघर में फिल्मी स्टाइल में SBI के ATM की चोरी, Video हुआ वायरल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Deoghar ATM Theft: देवघर जिले में चोरो ने दुस्साहस का परिचय देते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक एटीएम को बेहद फिल्मी अंदाज में निशाना बनाया। रात के अंधेरे में पहुंचे बेखौफ बदमाशों ने पहले एटीएम मशीन को गैस कटर की मदद से काटा, फिर भारी-भरकम मशीन को करीब 500 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। इसके बाद चोरों ने एटीएम को एक कार में लादा और देवीपुर इलाके की तरफ तेजी से फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस दुस्साहसिक वारदात को करीब पांच हथियारबंद अपराधियों ने अंजाम दिया है।

- Advertisement -

सड़क पर मिले घसीटने के निशान से खुला राज

पुलिस की शुरुआती तफ्तीश से सामने आया है कि शातिर अपराधी पूरी तैयारी और प्लानिंग के साथ आए थे। बदमाशों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर बड़ी सफाई से एटीएम मशीन को बेस से काटा और अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे कार तक पहुंचाने के लिए लगभग 500 मीटर तक सड़क पर घसीटा। सुबह जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सड़क पर मिले रगड़ के गहरे निशानों से ही पुलिस को अपराधियों के भागने के रास्ते की जानकारी मिली।

- Advertisement -

चहारदीवारी के अंदर तोड़कर निकाली नकदी

एटीएम को कार में लादकर भागने के बाद चोर देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर जाने वाली सड़क के पास स्थित एक सुनसान चहारदीवारी के अंदर पहुंचे। जगह को पूरी तरह सुनसान देखकर अपराधियों ने वहीं मशीन को लोहे की रॉड और औजारों से तोड़ दिया और उसमें रखी पूरी नकदी निकालकर रफूचक्कर हो गए। चोरों ने एटीएम मशीन के टूटे हुए अवशेष और ढांचा वहीं मौके पर ही छोड़ दिया।

जांच और CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

बुधवार सुबह जब आसपास के स्थानीय लोगों की नजर चहारदीवारी के अंदर पड़े एटीएम के टूटे हुए टुकड़ों पर पड़ी, तो इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की। पुलिस अपराधियों का सुराग लगाने के लिए मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...