Homeझारखंडजमशेदपुर पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, केनरा बैंक डकैती और मरीन ड्राइव गोलीकांड...

जमशेदपुर पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, केनरा बैंक डकैती और मरीन ड्राइव गोलीकांड पर दिखाया कड़ा रुख

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur: झारखंड पुलिस की महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर शहर के दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने बिष्टुपुर सीएच एरिया स्थित पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वाकरीब के आवास पर पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और पड़ोसी जिले सरायकेला-खरसावां के सभी वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान दोनों जिलों में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।

- Advertisement -

बैंक डकैती और मरीन ड्राइव गोलीकांड पर दिखाया सख्त रुख

हाल के दिनों में जमशेदपुर में बढ़ी बड़ी आपराधिक वारदातों, खासकर चर्चित केनरा बैंक लूटकांड और सोनारी मरीन ड्राइव स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में हुई अंधाधुंध गोलीबारी की घटना पर DGP ने बेहद कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों से इन दोनों चर्चित मामलों में अब तक हुई पुलिस कार्रवाई, जांच की वर्तमान प्रगति और आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियानों की बिंदुवार जानकारी ली।

- Advertisement -

अपराधियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने का दिया सख्त निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान DGP तदाशा मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैंक डकैती और मरीन ड्राइव गोलीकांड में शामिल सभी अपराधियों और शूटरों को तुरंत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि संगठित अपराध और गंभीर वारदातों में शामिल अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...