Homeझारखंडधनबाद में नकली बंदूक दिखाकर पेट्रोल पंप से 80 हजार लूटने वाले...

धनबाद में नकली बंदूक दिखाकर पेट्रोल पंप से 80 हजार लूटने वाले दो युवक गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Dhanbad News: बलियापुर थाना क्षेत्र के हीरक मोड़ स्थित बिरसा पेट्रोल पंप पर नकली हथियार दिखाकर की गई लूट के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों, शेख अमन और विपुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूटे गए करीब 80 हजार रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त लोहे और प्लास्टिक की डमी बंदूक, एक मोटरसाइकिल तथा इंडियन ऑयल का बैग बरामद किया गया है।

- Advertisement -

नकली हथियार से कर्मचारियों को धमकाकर की थी लूट

यह वारदात 23 सितंबर की देर रात हुई थी। हीरक मोड़ स्थित बिरसा पेट्रोल पंप पर पहुंचे दो अज्ञात युवकों ने वहां तैनात कर्मचारियों को हथियार दिखाकर धमकाया और गल्ले में रखे करीब 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बलियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के रास्तों व तकनीकी सूत्रों के जरिए जांच शुरू की।

- Advertisement -

24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा

गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि वारदात में किसी असली असलहे का नहीं, बल्कि लोहे और प्लास्टिक से बनी खिलौना बंदूक का उपयोग किया गया था, जिसे दिखाकर कर्मचारियों पर दबाव बनाया गया था।

एक आरोपी का पहले भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से शेख अमन का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में बलियापुर थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...