Homeभारत4th floor से गिरा या दिया गया धक्का?, चैट लीक होते ही...

4th floor से गिरा या दिया गया धक्का?, चैट लीक होते ही लखनऊ मर्डर केस में मचा हड़कंप!

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Lucknow: लखनऊ में 28 वर्षीय कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अब उनकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे के साथ हुई कथित चैट सामने आई है। इस बातचीत से दोनों के रिश्ते में चल रहे तनाव और अनबन की बात सामने आ रही है। चैट में श्रद्धा, शिवा के बदले व्यवहार को लेकर नाराजगी जताती दिख रही है, जबकि शिवा का कहना था कि उसके व्यवहार या प्यार में कोई कमी नहीं आई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि चैट से सिर्फ दोनों के बीच की बातचीत और खींचतान की जानकारी मिलती है, मौत की असली वजह जांच के बाद ही साफ होगी।

- Advertisement -

अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

यह घटना 9 अक्टूबर की है, जब लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। घटना के बाद शिवा की मां रंजना शर्मा ने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मां का आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को नीचे धक्का दिया। इसके अलावा, परिजनों ने आरोप लगाया कि श्रद्धा रसूखदारों के नाम लेकर शिवा को ब्लैकमेल करती थी और जेल भिजवाने की धमकी देती थी।

- Advertisement -

श्रद्धा, बहन और ड्राइवर समेत पांच पर FIR

शिवा की मां की तहरीर पर पुलिस ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने पुलिस को चैट और अन्य दस्तावेज भी जांच के लिए सौंपे हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या श्रद्धा किसी तरह के प्रभाव का इस्तेमाल कर शिवा पर दबाव बना रही थी।

आरोपियों की तलाश में दबिश, मददगारों पर भी नजर

मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस टीमों ने मॉडल श्रद्धा दुबे, ड्राइवर आमिर और दानिश के संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। पुलिस को आशंका है कि घटना के बाद अस्पताल से निकलते ही आरोपियों ने एक-दूसरे से संपर्क किया और फिर शहर से फरार हो गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के बाद आरोपियों ने किन लोगों से संपर्क साधा और उन्हें शरण देने या फरार कराने में किसकी भूमिका रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...