HomeझारखंडDIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने की क्राइम रिव्यू मीटिंग, SSP समेत कई अफसर...

DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने की क्राइम रिव्यू मीटिंग, SSP समेत कई अफसर रहे मौजूद

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय सभागार में कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्वी सिंहभूम के SSP डॉ. ऐहतेशाम वकारिब, नगर पुलिस अधीक्षक (City SP), ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (Rural SP) और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए. बैठक के दौरान गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित बैंक लूटकांड की बिंदुवार समीक्षा की गई. इस दौरान मामले में अब तक की गई पुलिस कार्रवाई, वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान की प्रगति और संभावित सुरागों पर गहन चर्चा की गई.

- Advertisement -

दुर्गा पूजा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम और निगरानी के आदेश

समीक्षा बैठक के दौरान आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा रोडमैप तैयार किया गया. डीआईजी ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील पूजा पंडालों व इलाकों में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए.

- Advertisement -

सुगम ट्रैफिक व्यवस्था और गश्त बढ़ाने पर जोर

त्योहार के दौरान शहर में आम जनता और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुचारू यातायात प्रबंधन (Traffic Management) सुनिश्चित करने को कहा गया. अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) और गश्ती दल को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा जाए, ताकि सभी नागरिक निर्भीक होकर त्योहार मना सकें.

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...