HomeझारखंडBSL के गेट बंद कर विस्थापितों ने बढ़ाई प्रबंधन की मुश्किलें, 7वें...

BSL के गेट बंद कर विस्थापितों ने बढ़ाई प्रबंधन की मुश्किलें, 7वें दिन आंदोलन हुआ उग्र

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो में रोजगार और नियोजन के हक की लड़ाई अब पूरी तरह आर-पार के मोड़ पर पहुंच गई है। BSL (बोकारो स्टील लिमिटेड) में नियोजन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापित अप्रेंटिस संघ और विस्थापित परिवारों का गुस्सा सातवें दिन खुलकर सामने आ गया। आंदोलनकारियों ने BSL प्लांट के मुख्य गेट को छोड़कर बाकी सभी एंट्री गेट्स को अनिश्चितकाल के लिए पूरी तरह जाम कर दिया। गेट बंद होने से सुबह की शिफ्ट में ड्यूटी पर पहुंचे सैकड़ों कर्मचारियों को वापस लौटना पड़ा, जबकि कुछ कर्मचारी भारी गहमागहमी के बीच मेन गेट से अंदर दाखिल होते नजर आए।

- Advertisement -

- Advertisement -

16 महीने से लटका है समझौता, चतुर्थ वर्ग और सीजी बहाली पर अड़े आंदोलनकारी

विस्थापित आंदोलनकारियों का सीधा आरोप है कि प्रेम महतो की मौत के बाद प्रशासन, प्रबंधन और प्रतिनिधियों के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता में नियोजन को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन 16 महीने बीत जाने के बाद भी BSL प्रबंधन ने अपने वादे पर अमल नहीं किया। युवाओं की साफ मांग है कि पहले की व्यवस्था के तहत विस्थापितों को चतुर्थ वर्ग में तत्काल नियोजन दिया जाए और अप्रेंटिस ट्रेनिंग पूरी कर चुके युवाओं की सीधी सीजी बहाली की जाए। लगातार अनदेखी से भड़के युवाओं का कहना है कि अब सिर्फ खोखले आश्वासनों से काम नहीं चलेगा और जब तक ठोस लिखित फैसला नहीं आता, गेट ऐसे ही जाम रहेंगे।

धरने पर जमी हैं विधायक श्वेता सिंह, सांसद का भी मिला खुला समर्थन

विस्थापितों के इस आंदोलन को स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी पूरा साथ मिल रहा है। भूख हड़ताल के सातवें दिन भी बोकारो विधायक श्वेता सिंह आंदोलनकारियों के साथ धरने पर डटी रहीं और प्रबंधन के अड़ियल रवैये पर कड़े सवाल उठाए। वहीं स्थानीय सांसद ने भी विस्थापित परिवारों की नियोजन मांग को वाजिब बताते हुए इसका खुला समर्थन किया है। जनप्रतिनिधियों के मैदान में उतरने और प्लांट के ज्यादातर गेट ठप होने के बाद अब पूरी गेंद BSL प्रबंधन के पाले में है कि वह विस्थापितों के हक पर कब तक संज्ञान लेता है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...