Homeबिहारट्रक में बना रखा था गुप्त तहखाना, 724 लीटर शराब-बीयर बरामद; देखकर...

ट्रक में बना रखा था गुप्त तहखाना, 724 लीटर शराब-बीयर बरामद; देखकर चौक जाएँगे…

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण में शराब तस्करी के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने यूपी नंबर के एक आयसर ट्रक से 724 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। तस्करों ने शराब छिपाने के लिए ट्रक के अंदर विशेष तहखाना बना रखा था।

- Advertisement -

कार्रवाई के दौरान ट्रक के चालक और खलासी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत और डिलीवरी के ठिकाने की जानकारी जुटाई जा रही है।

- Advertisement -

तहखाना खुला तो सामने आई शराब की खेप

कार्रवाई मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देश पर की गई। उत्पाद निरीक्षक शिवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

इसी दौरान यूपी नंबर के संदिग्ध आयसर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। सामान्य जांच में कुछ खास नहीं मिला, लेकिन ट्रक की बनावट और एक संदिग्ध हिस्से पर टीम को शक हुआ। बारीकी से जांच करने पर अंदर बना गुप्त तहखाना मिला। तहखाना खोलने पर उसमें छिपाकर रखी गई शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।

604 लीटर विदेशी शराब और 120 लीटर बीयर जब्त

उत्पाद विभाग के अनुसार, ट्रक से ऑफिसर च्वाइस ब्रांड की विदेशी शराब के 70 कार्टन बरामद हुए। इनमें करीब 604 लीटर शराब थी। इसके अलावा किंगफिशर ब्रांड की बीयर के 10 कार्टन भी जब्त किए गए, जिनमें करीब 120 लीटर बीयर बताई गई है। इस तरह विभाग ने कुल 724 लीटर शराब और बीयर बरामद की है।

पुलिस कार्रवाई में ट्रक चालक प्रिंस यादव और खलासी नन्दू यादव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का निवासी होने की जानकारी सामने आई है। उत्पाद विभाग दोनों से पूछताछ कर रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे पूर्वी चंपारण में किस जगह पहुंचाया जाना था।

तस्करी नेटवर्क की तलाश में पूछताछ

उत्पाद निरीक्षक शिवेंद्र कुमार के अनुसार, विभाग को पहले से सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में शराब की खेप पूर्वी चंपारण पहुंचने वाली है। इसके बाद संभावित मार्ग पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। ट्रक के गुप्त तहखाने से शराब मिलने के बाद वाहन को जब्त कर चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की खेप कहां से चली थी और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। चालक और खलासी से पूछताछ के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल जब्त शराब और ट्रक को उत्पाद विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

(प्रतिक सिंह की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...