Homeझारखंडरांची में साधु के वेश में पहुंचे 8 लोग, दुकानदार से अंगूठी...

रांची में साधु के वेश में पहुंचे 8 लोग, दुकानदार से अंगूठी और 10 हजार रुपये लेकर फरार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में साधु के वेश में पहुंचे करीब आठ लोगों पर एक दुकानदार से सोने की अंगूठी और 10 हजार रुपये ले जाने का आरोप लगा है। घटना रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर जामचुआ कस्तूरबा विद्यालय के पास गुरुवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।

- Advertisement -

दुकानदार के अनुसार, वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान दो कारों से करीब आठ लोग वहां पहुंचे। सभी साधु के कपड़ों में थे। उन्होंने बारिश तेज होने की बात कहते हुए दुकान के बाहर बने शेड के नीचे रात गुजारने की अनुमति मांगी।

- Advertisement -

खाना खिलाने के बाद शुरू हुई बातचीत

दुकानदार ने मानवता के नाते सभी को वहां रुकने दिया। इसके बाद होटल से खाना मंगवाकर उन्हें भोजन भी कराया। खाना खाने के बाद एक व्यक्ति ने दुकानदार को अपने पास बुलाया और एक रुपये का सिक्का मांगने लगा।

दुकानदार ने सिक्का नहीं होने की बात कही और उसके पास 100 रुपये का नोट होने की जानकारी दी। आरोप है कि उस व्यक्ति ने नोट अपने हाथ में लिया और उसे रगड़ने लगा। इसके बाद पानी लेकर दुकानदार के ऊपर छिड़क दिया।

दुकानदार का दावा, इसके बाद जो कहा वही करता गया

दुकानदार के मुताबिक, पानी छिड़कने के बाद उसे ऐसा महसूस हुआ कि वह सामने वाले व्यक्ति की बातों के मुताबिक ही काम करता जा रहा था। इसी दौरान उसके हाथ से सोने की अंगूठी उतरवा ली गई और जेब में रखे 10 हजार रुपये भी ले लिए गए।

इसके बाद आरोपियों ने दुकानदार से कहा कि वह घर चला जाए। उसे भरोसा दिलाया गया कि घर पहुंचने के बाद उसकी जेब में रुपये और अंगूठी वापस मिल जाएगी।

घर पहुंचकर परिजनों को बताई पूरी बात

दुकानदार उनकी बातों पर भरोसा कर घर चला गया और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन जब दुकान पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। सभी लोग मौके से जा चुके थे।

दुकानदार के अनुसार, उसके पास से ली गई सोने की अंगूठी की कीमत करीब 22 हजार रुपये है। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...